- Back to Home »
- National News »
- कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड ने बीजेपी को करोड़ों का चंदा क्यों दिया?...कांग्रेस
Posted by : achhiduniya
20 March 2024
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब इस संगठित भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं। किसी
कंपनी पर ईडी की रेड हुई तो चंदा दिया, किसी को बड़ा सरकारी ठेका मिला तो चंदा दिया तो
किसी लॉटरी/जुआ वाली कंपनी ने चंदा दिया। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र की
बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आखिर कोरोना
वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने महामारी के समय बीजेपी को करोड़ों का चंदा
क्यों दिया? यह एक गंभीर विषय है क्योंकि कोविड के समय हर इंसान अपने सामर्थ से
अधिक इंसानियत के लिए कुछ करने का प्रयास कर
रहा था। ऐसे में सबसे धन संपन्न
पार्टी बीजेपी का वैक्सीन वालों से चंदा लेना समझ से परे है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा
पहले भी बीजेपी को मिले चंदे को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर
लिखा कि जब नारा दिया गया था कि काला धन लाएंगे,
15-15 लाख सब के बांटे
आएंगे-तब यह नहीं बताया गया था कि असली नारा है कि काले धन वाली कंपनियों से चंदा
बीजेपी में दिलवाएंगे, सब के नहीं तो कम से कम बीजेपी के बांटे अरबों
आएंगे। आख़िर COVID वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने महामारी
के समय भाजपा को करोड़ों का चंदा क्यों दिया? यह एक गंभीर विषय
हैं।
क्योंकि covid
के
समय हर इंसान अपने सामर्थ से अधिक इंसानियत के लिए कुछ करने का प्रयास कर रहा था।
ऐसे में सबसे धन संपन्न पार्टी भाजपा का वैक्सीन वालों से चंदा—
Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) गौरतलब है की 14
मार्च 2024 को चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी
वेबसाइट पर सार्वजनिक किया था। इसमें दिया गया है कि किस किस पार्टी को कितने
रुपये का चंदा मिला और किस किस कंपनी ने कितने बॉन्ड खरीदे। इस वेबसाइट के मुताबिक 12 अप्रैल 2019 से 11 जनवरी 2024 तक बीजेपी को 6,060
करोड़ रुपये चंदा मिला। इसके अलावा
कांग्रेस और AAP को 5 साल में 1,421.86
करोड़ रुपये और 65.45
करोड़ रुपये मिले।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)