- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर कार हुई चोरी नहीं मिला सुराग....
Posted by : achhiduniya
26 March 2024
जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा की पत्नी की कार का ड्राइवर जोगिंदर सर्विसिंग के बाद टोयोटा
फॉर्च्यूनर गाड़ी को गोविंदपुरी लाया था और अपने घर पर खाना खाने के लिए रुका था। इसी
दौरान कार चोरी हो गई। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा की
पत्नी की कार दक्षिण पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी होने की खबर है। सूत्रों
से पता चला कि चोरी 19 मार्च को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच हुई थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर अधिकारियों को
पता चला कि चोरी हुई कार गुरुग्राम की ओर जा रही थी। हालांकि,
सूत्रों
का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक वाहन का कोई पता नहीं चल पाया है।चोरी गई कार पर हिमाचल प्रदेश का नंबर है। पुलिस चोरी हुई फॉर्च्यूनर का पता लगाने और उसे
वापस लाने के लिए काम कर रही है।

