- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र में NDA में भी अभी तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी...MH-DCM फडणवीस
Posted by : achhiduniya
26 March 2024
नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं ने पूछा कि
बीजेपी-कांग्रेस का सीधा मुकाबला होने पर क्या होगा….? महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री फडणवीस
ने कहा,बीजेपी
पहले चरण में पूर्वी विदर्भ के निर्वाचन क्षेत्रों में अनुकूल माहौल देख रही है। नागपुर
में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी जैसे बहुत मजबूत उम्मीदवार फिर से चुनाव लड़
रहे हैं। उन्होंने कहा कि महायुति पहले
चरण में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर देगा। महायुति में बीजेपी के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत
शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है। फडणवीस ने कहा कि
बीजेपी पिछले चार से पांच वर्षों में बूथ स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंची है। उन्होंने
कहा कि आरएसपी नेता महादेव
जानकर को आवंटित की जाने वाली लोकसभा सीट की घोषणा चर्चा
के बाद की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा,हमने
उन्हें एक सीट देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीट हैं। 19 अप्रैल
को पहले चरण में इनमें से पांच सीट के लिए मतदान होगा। पहले चरण में नागपुर,गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी), भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और रामटेक (एससी) सीट के लिए चुनाव होगा। इन
सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। महाराष्ट्र में NDA में भी अभी तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी है। सिर्फ
बीजेपी ने ही अपनी पहली लिस्ट में 20 उम्मीदवारों
के नामों का एलान किया है।
.jpeg)
.jpeg)