- Back to Home »
- Discussion »
- जेल जाने से बेहतर है कि बीजेपी में जाएं,प्रफुल्ल पटेल को सीबीआई द्वारा राहत दिए जाने पर शरद पवार ने दी प्रतिक्रिया....
जेल जाने से बेहतर है कि बीजेपी में जाएं,प्रफुल्ल पटेल को सीबीआई द्वारा राहत दिए जाने पर शरद पवार ने दी प्रतिक्रिया....
Posted by : achhiduniya
29 March 2024
सतारा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर इंटरनेशनल मीडिया
कवरेज को लेकर चिंता जताई। शरद पवार ने कहा,यह अच्छा नहीं है कि बाहरी
लोग हमारी सरकार की आलोचना कर रहे हैं,लेकिन ऐसी स्थिति सरकार
द्वारा खुद बनाई गई है। केजरीवाल का अपराध क्या है? उन्होंने एक शराब नीति बनाई
जो सभी राज्यों द्वारा बनाई गई है। दिल्ली देश की राजधानी है और इसके सीएम
गिरफ्तार हैं,शरद पवार गुट की एनसीपी और केजरीवाल की
आप इंडिया गठबंधन का
हिस्सा है। जो कि 31
मार्च को दिल्ली के रामलीला
मैदान में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली करने वाली है। शरद पवार
ने प्रफुल्ल पटेल
को सीबीआई द्वारा राहत दिए
जाने पर प्रतिक्रिया दी। शरद पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल को क्लीन चिट मिलेगी
ही। एक समय था कि जब प्रफुल्ल पटेल हमारे साथ थे तब हम उनको लेकर चिंतित थे,लेकिन अब एक नया रास्ता
निकाला है। हमारे यहां एक चर्चा शुरू हुई है कि जेल जाने से बेहतर है कि बीजेपी
में जाएं।
शरद पवार से जब पूछा गया कि क्या सतारा सीट से पूर्व सीएम पृथ्वीराज
चव्हाण प्रत्याशी बनेंगे तो उन्होंने कहा कि यह एनसीपी की सीट है और उनकी ही
पार्टी के पास रहेगी। एनसीपी संस्थापक शरद पवार ने कहा कि महाविकास अघाड़ी की
गुरुवार को बैठक हुई है और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर काम करने के लिए समिति गठित
की गई है जिसकी अध्यक्षता पृथ्वीराज चव्हाण करेंगे।


