- Back to Home »
- Crime / Sex »
- हॉस्पिटल में मरीज को एक्सपायरी डेट की दी जा रही दवा,बिना लाइसेंस संचालित हो रहे अस्पताल पर गिरी गाज...
हॉस्पिटल में मरीज को एक्सपायरी डेट की दी जा रही दवा,बिना लाइसेंस संचालित हो रहे अस्पताल पर गिरी गाज...
Posted by : achhiduniya
29 March 2024
मध्य प्रदेश के जबलपुर में करमेता स्थित संस्कारधानी अस्पताल में अचानक
छापेमारी के दौरान चौंकानेवाला खुलासा हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि पंजीयन नवीनीकरण का आवेदन निरस्त होने के बावजूद
संस्कारधानी हॉस्पिटल संचालित किये जाने की शिकायत मिली थी। 28
मार्च की शाम जिला प्रशासन,
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस
की टीम ने संयुक्त ररूप से संस्कारधानी अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान हॉस्पिटल में भर्ती 40
मरीजों का इलाज किया जा रहा
था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एसडीएम आधारताल को पत्र लिखकर अवैध
हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही करने की
सिफारिश की है। पिछले दिनों हॉस्पिटल में
एक्सपायरी डेट की दवा मरीज को देने से हंगामा मचा था। जबलपुर के अवैध हॉस्पिटल में भर्ती
मिले 40
मरीज, प्रशासन,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल में मारा छापा,बिना लाइसेंस के संचालित हो
रहा था संस्कारधानी हॉस्पिटल,उपचार के बाद भर्ती मरीजों
को डिस्चार्ज करने के निर्देश
नये मरीजों को एडमिट करने
पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिये गये। मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिश्रा ने बताया कि एसडीएम आधारताल को पत्र लिखकर अवैध तरीके
से अस्पताल संचालन पर कार्यवाही करने की अपील की गयी है। उन्होंने बताया कि अवैध
तरीके से अस्पताल संचालन के खिलाफ किये जा रहे धरना प्रदर्शन की जानकारी भी एसडीएम
आधारताल को दी गई है।


