- Back to Home »
- Discussion , State News »
- मुसलमान शरीयत से उपर संविधान को माने तो सही... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Posted by : achhiduniya
23 March 2024
उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों की चिंता के सवाल पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुसलमानों को मकान मिल रहा है,
खाने के लिए मिल रहा है,
उपचार के लिए मिल रहा है लेकिन मुसलमान
भारत का कानून भी तो मानें। एक न्यूज चैनल के खास कार्यक्रम
घोषणा पत्र में जब सीएम योगी से पूछा गया कि आप वसुधैव कुटुम्बकम् की बात करते हैं
सबकी चिंता करते हैं लेकिन जो देश में मुसलमान रह रहा है उसकी आपको चिंता नहीं है।
इस सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि मुसलमान की किसको चिंता नहीं
है,उसे मकान मिल रहा, खाने के लिए मिल रहा, उपचार के लिए मिल रहा है,लेकिन वह भारत का कानून
भी तो माने। कानून भारत के अनुसार माने भारत के संविधान का सम्मान करे। संविधान के
अनुसार देश चलेगा,शरीयत हमारा व्यक्तिगत विषय हो सकता है,लेकिन संविधान
से बड़ा तो नहीं हो सकता। वह इस बात को माने तो भारत की जनता उन्हें सिर आंखों पर
बिठाएगी। वहीं सीएम योगी ने मदरसों को लेकर कहा कि हमें वैज्ञानिक चाहिए,
स्किल मैन पावर चाहिए। अच्छे इंजीनियर
चाहिए और हमें इसके लिए अपने शिक्षण संस्थानों को स्किल रूप बनाना पड़ेगा।


