- Back to Home »
- Crime / Sex , Discussion »
- केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कैसे चलेगी दिल्ली सरकार….? PJ-CM सीएम मान बताया प्लान
Posted by : achhiduniya
24 March 2024
पंजाब के
मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा
गया कि केजरीवाल जेल से कैसे सरकार चलायेंगे? या किसी और नेता को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर
विचार किया जा रहा है। इस पर सीएम मान ने कहा कि ऐसा किसी कानून में लिखा नहीं है
कि अगर आप सिटिंग मुख्यमंत्री को आरोप लगाकर ले जाते है तो वह मुख्यमंत्री नहीं रह
सकता। बिल्कुल सरकार चलेगी, जेल से चलेगी। चार जून को जब चुनाव के रिजल्ट
आएंगे तो आम आदमी पार्टी एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं सीएम मान से सवाल किया
गया कि अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी के पास बड़ा चेहरा कौन
है। इस पर उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोग हमारा चेहरा है, लोगों के पास जाएंगे
उनको बताएंगे। चेहरा कौन बनाता है,चेहरा पब्लिक बनाती है। लोग जब चाहें किसी भी
व्यक्ति को अर्श पर फर्श पर और फर्श से अर्श पर पहुंचा सकते है। बीजेपी का प्लान
पहले से था कि विपक्ष के सभी नेताओं को अंदर कर दो उन्हें एजेंसी से डराओ। सीएम अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक संस्था है। आम
आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बयान दिया है। एक निजी न्यूज चैनल से खास बातचीत में सीएम मान से जब पूछा गया कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया अब
चुनाव और पार्टी का क्या होगा।
इस पर उन्होंने कहा कि बीजेपी का प्लान पहले से था
कि विपक्ष के सभी नेताओं को अंदर कर दो उन्हें एजेंसी से डराओ। केजरीवाल को तो
गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ़्तार कर लोगे। मेरी जो ज़िम्मेदारी
है मैं उस ज़िम्मेदारी को निभाऊंगा। पार्टी भी चलेगी और सरकार भी चलेगी इसमें कोई
संदेह की बात नहीं है। वही सीएम मान से पूछा गया कि ईडी ने दावा किया है कि अरविंद
केजरीवाल के खिलाफ उनके पास काफी सबूत है और आप कह रहे केजरीवाल निर्दोष है कैसे..?
इस पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के ख़िलाफ कभी कोई मनी ट्रैल नही निकाली है,ED
ने बीजेपी के खिलाफ कोई छापा नहीं मारा है।
8 हज़ार करोड़ के
इलेक्टोरल बॉन्ड मिले हैं। पहले छापा फिर बॉन्ड। यह डराने की राजनीति है। बड़ी-बड़ी
कंपनियां, चीन की कंपनी तक ने बॉन्ड दिया है। हमारे यहां से एक रूपया अभी तक ईडी
को नहीं मिला है।
.jpeg)

.jpeg)