Posted by : achhiduniya 07 March 2024

परिजन विश्वविद्यालय की दूसरी ब्रह्मकुमारियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी। उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में ब्रह्मकुमारी शिल्पा दीदी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शिल्पा दीदी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए 
भेज दिया है। बता दें कि मीतली गांव की रहने वाली शिल्पा दीदी आठ साल पहले प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (ओम सांई सेंटर), अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में आई थीं। उसके साथ दूसरी ब्रह्मकुमारी भी रहती थीं। आज गुरुवार (7 मार्च) को सुबह शिल्पा का 
शव रसोई में फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद माही जैसे ही किसी काम से रसोई में गई तो पंखे पर शिल्पा का शव लटका हुआ था। उसने शव को नीचे उतारा और इसकी जानकारी दूसरी ब्रह्मकुमारियों को दी। वहीं सूचना के बाद सीओ बागपत हरीश भदौरिया पुलिस टीम को लेकर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी। वहीं शिल्पा दीदी की बहन टीनू ने कोतवाली बागपत में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन का सेंटर में ब्रह्मकुमारियां मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करती थीं। उसके साथ मारपीट कर घर से रुपये लाने का दबाव बनाती थीं। पांच मार्च को भी उसने इस बात की जानकारी फोन पर घर दी थी। 
उस पर दबाव बनाया जा रहा था कि अपने हिस्से की जमीन बेचकर उसके रुपये दे, अन्यथा वे उसे जान से मार देंगी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। शिल्पा दीदी की बहन ने बताया कि मेरी छोटी बहन शिल्पा आठ साल पहले ब्रह्मकुमारी बनी थी। संस्था में रहने वाली महिलाएं उसे बहुत टार्चर कर रही थीं। आज सुबह हमारे पास फोन आया कि उसकी डेथ हो गई है, घटना की जानकारी लगते ही हम वहां पर गए। ये हमें पता नहीं कि उसे फांसी दी है या गला घोटा है
, हमें वह नीचे फर्श पर पड़ी हुई मिली,अगर वह स्वयं फांसी लगाती तो दरवाजा स्वयं कैसे अंदर से खुल जाता हम उसे स्वयं उतराते। इन्होंने हमें बाद में फोन किया है ये हमें पहले फोन कर इसकी जानकारी देते कि आपकी बेटी ने फांसी लगा दी। इस मामले को लेकर एएसपी बागपत एनपी सिंह ने बताया कि थाना बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में एक ब्रह्मकुमारी मिशन का आश्रम है। आज सुबह सूचना प्राप्त हुई कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। इस घटनास्थल पर पुलिस गई और पता चला कि यह युवती लगभग सात साल से आश्रम में रह रही है और आश्रम के कामकाज को संभालती थी।

आज इन्होंने सुबह साढ़े आठ बजे किचन में आत्महत्या कर लिया है, शव को बरामद कर लिया है आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है। जहां पर एक पैनल के साथ वीडियोग्राफी की देखरेख में पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। परिजनों ने कुछ संगठन पर आरोप लगाया है, उसके अनुसार भी हम लोग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -