- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सीमा हैदर पर हुई FIR,भेजा था 3-3 करोड़ का नोटिस पहले पति गुलाम हैदर ने....
Posted by : achhiduniya
29 March 2024
पाकिस्तान सिंध प्रांत
के जैकोबाबाद की रहने वाली सीमा हैदर पिछले साल मई में अपने बच्चों को लेकर नेपाल
के रास्ते भारत जाने के लिए कराची स्थित अपने घर से निकल गईं। सीमा जुलाई में तब
चर्चा में आईं जब अधिकारियों को उनके उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में
भारतीय नागरिक (अब उनके पति) सचिन मीणा के
साथ रहने की जानकारी मिली। सीमा हैदर के पाकिस्तान में रहने वाले पहले पति गुलाम हैदर ने
सीमा की मुश्किलें बढ़ा दी। गुलाम हैदर
के वकील सूरजपुर जिला न्यायालय पहुंचे और उन्होंने कोर्ट में सीमा, सचिन और उनके
पिता नेत्रपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर 156/3 दायर की है।
इसको लेकर कोर्ट ने जेवर पुलिस
को भी नोटिस जारी किया है। अदालत के नोटिस पर जेवर
पुलिस को 18 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करना होगा। गौरतलब है कि सीमा
हैदर अवैध रूप से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा
गांव में सचिन के पास आ गई थी। सीमा हैदर के पहले पति, गुलाम हैदर
के वकील मोमिन मलिक ने करीब 20 दिन पहले जेवर पुलिस से इस पूरे मामले की
लिखित में शिकायत की थी,लेकिन जेवर पुलिस के द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई
नहीं की गई। इसके बाद गुलाम के वकील ने कोर्ट का रुख किया और कोर्ट में 156/3 दायर की।
अब
इसी मामले में कोर्ट ने 18 अप्रैल तक पुलिस से जवाब दाखिल करने का
निर्देश दिया है। बता दें कि सीमा हैदर ने सचिन मीणा के साथ शादी करने का दावा
किया था। उसके बाद से ही लगातार सीमा के पाकिस्तानी पति के द्वारा सीमा को लेकर
तरह-तरह की बातें
कहीं गई और अपने बच्चों को वापस लाने की उसके द्वारा कोशिशें की गईं। इस मामले में
सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने पानीपत के सीनियर एडवोकेट मोमिन मलिक को अपने केस
के लिए हायर किया है। इससे पहले भी गुलाम हैदर के वकील ने सीमा और सचिन को तीन-तीन करोड़ रुपए का नोटिस भेजा था।
इसके अलावा
एडवोकेट एपी सिंह को भी 5 करोड़ का
नोटिस भेज दिया गया था। इस दौरान वकील मोमिन मलिक ने 1 महीने के
अंदर तीनों लोगों से माफी मांगने को कहा था। कहा जा रहा है कि सीमा सचिन के बच्चे
की मां बनने वाली हैं।



