Posted by : achhiduniya 30 March 2024

महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (MahaRERA) के अनुसार, अब हर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए डेवलपर्स को 3 बैंक अकाउंट खोलने पड़ेंगे। ये तीनों की बैंक अकाउंट एक ही बैंक में होंगे। रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में ग्राहकों को और ज्यादा सुविधाएं देने के मकसद में यह बदलाव किए जा रहे हैं। हर रियल एस्टेट डेवलपर को एक प्रोजेक्ट के लिए 3 अकाउंट एक ही बैंक में खोलने होंगे। इनमें से एक कलेक्शन अकाउंट, दूसरा सेपरेट अकाउंट और तीसरा ट्रांजेक्शन अकाउंट होगा। कलेक्शन अकाउंट में वह पैसा आएगा, जो ग्राहक देंगे। इसके अलावा इसमें टैक्स और ड्यूटी से संबंधित पैसा भी रखा जाएगा। सेपरेट अकाउंट में प्रोजेक्ट का 70 फीसदी रेवेन्यू 
कलेक्शन अकाउंट से भेजा जाएगा। इस पैसे का इस्तेमाल सिर्फ जमीन एवं कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में किया जा सकेगा। ट्रांजेक्शन अकाउंट में कलेक्शन अकाउंट में आया 30 फीसदी पैसा रखा जाएगा। इस अकाउंट के पैसे का प्रयोग लैंड और कंस्ट्रक्शन कॉस्ट के अलावा होने वाले खर्च में किया जाएगा। बुकिंग कैंसिल होने या जुर्माना लगने पर इसी अकाउंट से पैसा दिया जाएगा। रियल एस्टेट सेक्टर के लिए नियमों में बदलाव से रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में पारदर्शिता आएगी। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने यह प्रस्ताव दिया है। 
महारेरा के अनुसार, नए नियम से रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की क्षमता, नियमों का पालन और ऑडिट आसान हो जाएगा। इसके अलावा रेवेन्यू, ब्याज दरें, रिफंड और कैंसिलेशन प्रक्रिया भी तेज और आसान हो जाएगी। रियल एस्टेट रेगुलेटर महारेरा ने इन बदलावों के संबंध में डिस्कशन पेपर जारी किया है। इस पर सभी स्टेकहोल्डर्स से 15 अप्रैल तक सुझाव मांगे गए हैं। महारेरा के चेयरमैन अजॉय मेहता ने बताया कि हम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को समय से पूरा करवाना चाहते हैं।  साथ ही पारदर्शिता और जबावदेही भी सुनिश्चित करना चाहते हैं। कलेक्शन अकाउंट, सेपरेट अकाउंट और ट्रांजेक्शन अकाउंट फंड के सही इस्तेमाल को सुनिश्चित कर देंगे। सभी सुझाव मिलने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -