- Back to Home »
- Crime / Sex »
- MBBS की 13 छात्राओं से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न…
Posted by : achhiduniya
20 March 2024
दिल्ली के स्वास्थ्य
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्य सचिव पर अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने
कहा कि सचिव ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को बचाने की कोशिश करते
रहे। दरअसल, दिल्ली के मेडिकल कॉलेज (बाबा भीमराव अंबेडकर
हॉस्पिटल, रोहिणी) में 13 MBBS छात्राओं से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला
सामने आया है। इसको लेकर
स्वास्थ्य मंत्री
सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखा है और जल्द एक्शन
सेने की मांग की है। 18 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने
मुख्य सचिव को इस मामले में कार्रवाई करने और 19 मार्च को शाम 5.00 बजे तक की गई कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
दिया। गौरतलब है कि 18 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने
मुख्य सचिव नरेश कुमार को निर्देश दिया था कि इस मामले में उचित कार्रवाई करें और
उन्हें 19 मार्च की शाम 5 बजे तक रिपोर्ट पेश करें।
सौरभ भारद्वाज का कहना
है कि, यह अजीब है कि सतर्कता विभाग और सेवा विभाग डेढ़ महीने से अधिक समय तक
इंतजार क्यों कर रहे थे। सतर्कता विभाग के अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा जाना
चाहिए। आरोपी प्रोफेसर का निलंबन बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)