- Back to Home »
- Politics »
- केंद्र की मोदी सरकार आर्थिक और वैश्विक मोर्चे पर नाकाम ,मुफ्त में राशन BJP और RSS अपनी जेब से नहीं दे रहे बल्कि....BSP सुप्रीमो मायावती
केंद्र की मोदी सरकार आर्थिक और वैश्विक मोर्चे पर नाकाम ,मुफ्त में राशन BJP और RSS अपनी जेब से नहीं दे रहे बल्कि....BSP सुप्रीमो मायावती
Posted by : achhiduniya
20 April 2024
BSP सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान
किया है। पार्टी ने अभी तक कुल 13 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.
पार्टी ने हाल ही में अपनी दूसरी लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। बीएसपी
ने सागर से भगवती प्रसाद, विदिशा से केएल लडिया, देवास से राजेंद्र चोकेटिया,
उज्जैन से प्रकाश चौहान,
धार से घूम सिंह मंडलोई और खंडवा से
मुन्ना लाल जोशी को प्रत्याशी बनाया है। मध्य प्रदेश के रीवा
में अपनी पहली रैली में बसपा
सुप्रीमो मायावती ने
मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। मायावती
ने कहा कि गरीबों को मुफ्त में राशन BJP और RSS अपनी जेब से नहीं दे रहे हैं। यह योजना देश के आम
आदमी के टैक्स से चल रही है। रीवा सीट से बसपा प्रत्याशी अभिषेक पटेल के समर्थन
में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि गरीबों को मुफ्त में दिया
जा रहा राशन BJP
और RSS अपनी जेब से नहीं दे रहे हैं। यह योजना देश के
आम आदमी के टैक्स से चल रही है। उन्होंने जनता का आव्हान किया कि मोदी की गारंटी
के छलावे में न आएं बसपा का साथ दें। मायावती ने आरोप लगाए कि केंद्र सरकार आर्थिक
और वैश्विक मोर्चे पर नाकाम रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा
कि बीजेपी सरकार पुरानी कांग्रेस सरकार की तरह ही काम कर रही है। दोनों ने देश का
बड़ा नुकसान किया है।
.jpeg)
.jpeg)