- Back to Home »
- Crime / Sex »
- इलाज के लिए ले जा रही जेल वैन में महिला कैदी से रेप….
Posted by : achhiduniya
20 April 2024
विश्वसनीय सूत्रों
के मुताबिक, यह घटना फरवरी की है,पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार
पर दो पुरुष कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला कैदी ने जींद सिविल
लाइन पुलिस थाने में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि यह घटना उस समय हुई
जब उसे और अन्य दो पुरुष कैदियों को जेल वैन में जींद से रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया जा रहा था। महिला ने आरोप लगाया है कि जींद
जिले के एक गांव के रहने वाले पुरुष कैदियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में
नशीला पदार्थ
मिलाकर पिलाया और बाद में जब पुलिस अधिकारी कुछ कागजी कार्रवाई में व्यस्त थे,
तब वैन में उसके साथ रेप किया। पुलिस ने
कहा कि वह आरोप की जांच कर रही है। जींद सिविल लाइन थाने के प्रभारी सुखबीर सिंह
ने कहा कि जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामला रोहतक पुलिस को भेज दिया गया है
जिसके अधिकार क्षेत्र में कथित घटना हुई थी। जीरो-एफआईआर का मतलब है कि घटना चाहे
कहीं की भी हो, किसी भी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है और उसे बाद में
उपयुक्त पुलिस थाने में ट्रांसफर किया जा सकता है।
रोहतक के पीजीआईएमएस पुलिस थाने
के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि ‘जीरो एफआईआर’ हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है की हरियाणा के जींद में एक महिला कैदी ने जींद जेल के दो अन्य कैदियों
पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि दोनों कैदियों ने उसके साथ जेल वैन में
उस समय रेप किया जब वो रोहतक के एक अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। पुलिस ने यह
जानकारी दी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)