- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- शनि दोष दूर करने के आसान उपाए....?
Posted by : achhiduniya
20 April 2024
शनि ग्रह दोष का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूटने लगते है,लेकिन
शनिदेव से घबराने या डरने की बजाए उनकी आराधना करनी चाहिए। क्योंकि शनि देव न्याय प्रिय
ग्रह है वे इंसान को उसके कर्मों के अनुसार दंड व पुरस्कार देते है। यदि किसी व्यक्ति
के कुंडली में शनि ग्रह खराब है तो उसे इन आसान उपायों से ठीक कर शनि की पीड़ा से मुक्ति
पाई जा सकती है। शनि साढ़ेसाती, ढैय्या जैसे शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के
दिन काले तिल, काला
कपड़ा, काली
उड़द दाल, तेल, जूता-चप्पल, गुड़ और काले रंग के का दान करें। किसी गरीब जरूरतमंद को इन चीजों का
दान करने से शनि दोष ठीक होता है। शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए हर दिन हनुमान
चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा शनिवार के दिन शनि देव के बजरंबली की पूजा भी जरूर
करें। शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें। पीपल
के पेड़ पर जल चढ़ाने के बाद तेल का दीया जलाएं। ऐसा करने से शनि देव की कृपा
प्राप्त होती है, जिससे सभी दोष से मुक्ति मिलती है। साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने
लिए शनिवार के दिन शनि देव के मंत्रों का जरूर करें। साथ ही शनि चालीसा का पाठ करने से भी ढैय्या, साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।
.jpeg)
.jpeg)