- Back to Home »
- Politics »
- 16 लाख करोड़ रुपये अमीरों का माफ किया,एक्सीडेंट करने पर पुलिस कहती है कि बेटा 300 शब्दों का निबंध लिखो…पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला
16 लाख करोड़ रुपये अमीरों का माफ किया,एक्सीडेंट करने पर पुलिस कहती है कि बेटा 300 शब्दों का निबंध लिखो…पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला
Posted by : achhiduniya
23 May 2024
दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर
खूब निशाना साधा। दरअसल 25 मई को दिल्ली की सातों लोकसभा
सीटों पर मतदान किया जाएगा। ऐसे में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा
कि लड़ाई इस चुनाव में संविधान की है। अंबेडकर जी ने इस संविधान को बनाया। गांधी
जी और जवाहरलाल नेहरू और देश के करोड़ों लोगों ने इस संविधान को बनाया। राहुल गांधी ने आगे कहा
कि 16
लाख
करोड़ रुपये अमीरों का माफ किया है इन्होंने। इन्होंने 22 लोगों का कर्ज माफ किया
है। यहां यमुना पार का कचरा तो नहीं दिखाते हैं,लेकिन अंबानी की शादी दिखाते हैं।
यह अग्निवीर जो स्कीम है, इसको हम फाड़कर फेंकने वाले हैं।
क्योंकि यह सेना के
खिलाफ स्कीम है। राहुल गांधी ने संबोधन में आगे कहा, जितना पैसा इन्होंने
अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम देश के गरीबों को देंगे। किसानों को
एमएसपी देना हमारे घोषणापत्र में हैं। पुणे की घटना को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा
कि पुणे में अरबपति का बेटा 17 साल का है। अवैध करोड़ों की
गाड़ी चलाता है और 2 लोगों को मार देता है। लेकिन पुलिस कहती है कि बेटा 300 शब्दों का निबंध लिखो।
मैं खटाखट, खटाखट कह रहा हूं, तो इसका मतलब है कि जनता को पैसे
जाएंगे। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा,संविधान से आरक्षण
निकलता है।
चुनाव होते हैं, जो कभी आपको मिला हो वो इस
संविधान ने आपको दिया है। इसको हम कभी भी मिटने नहीं देंगे। भाजपाई कह रहे हैं कि हम आरक्षण को हटा देंगे,लेकिन हम इसको और बढ़ा
देंगे। वह रोजगार मांगने पर कहते हैं कि एक पाइप लो और नाले में डालो, उसमें से जो गैस निकले
उस पर पकौड़े बनाओ। यह सिर्फ 22 लोगों के लिए काम करती हैं।
अडानी और अंबानी के लिए जो भी चाहिए, वह (केंद्र सरकार) दो
मिनट में कर देते हैं।


