- Back to Home »
- Crime / Sex »
- नकली एवरेस्ट ब्रांडेड मसाला और मैगी मसाला के गोरख धंधे का भंडाफोड़... 2 लोग हिरासत में
Posted by : achhiduniya
25 May 2024
मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी के शांति नगर पुलिस स्टेशन में
एवरेस्ट के कंपनी सेल्समैन द्वारा भिवंडी के
शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई कि भिवंडी में एवरेस्ट मसाला ब्रांडेड
कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट मटन मसाला और मैगी मसाला बनाकर उसे बाजार में बेचा जा
रहा है। शांतिनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक
विनायक गायकवाड ने भिवंडी से दो आरोपी महेश लालन
प्रसाद यादव उम्र 42 वर्ष और मोहम्मद सलमान
मोहम्मद अफजल प्रधान उम्र 41 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ
में दोनों ही आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एवरेस्ट डुप्लीकेट ब्रांडेड मसाला और
मैगी मसाला गुजरात के सूरत में स्थित गोडादरा से लाते थे और फिर इसे यहां
महाराष्ट्र के सभी इलाकों में बेचा करते थे। पुलिस टीम ने नकली एवरेस्ट ब्रांडेड मसाला
और मैगी मसाला बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई करने के लिए गुजरात के सूरत में स्थित
महाराणा प्रताप चौक के पास गोडादरा में छापेमारी कर वहां से भी बड़े पैमाने पर ये
एक टेंपो में मसाले जब्त किए। इसकी कुल कीमत 4 लाख 8 हजार है।

