- Back to Home »
- State News »
- अरे शर्म कर लो चुनाव आयोग शर्म, बेशर्मी से कब तक भाजपा की बीन पर नाचोगे….सपा मुखिया अखिलेश यादव
Posted by : achhiduniya
25 May 2024
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व
समाजवादी
पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। अंबेडकर नगर सीट पर भाजपा ने
रितेश पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने लालजी वर्मा को
उम्मीदवार बनाया है। वहीं कमर हयात पर बसपा ने भरोसा दिखाया है। इस सीट पर कुल 8 प्रत्याशी अपनी किस्मत
आजमा रहे हैं। अखिलेश यादव ने इस बाबत सोशल मीडिया साइट पर लिखा, "सूचना है कि अंबेडकर से
सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा के घर योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने दल बल के साथ
पहुंचकर प्रत्याशी को नजरबंद किया है और मतदान
करने से दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों
को रोका जा रहा है। उन्होंने लिखा,चुनाव आयोग बताए ये किस नियम के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है और क्या यही आपकी निष्पक्षता है? अरे शर्म कर लो चुनाव
आयोग शर्म, बेशर्मी से कब तक भाजपा की बीन पर नाचोगे? इस वीडियो में लालजी
वर्मा के घर काफी संख्या में पुलिस बल को देखा जा सकता है। इस दौरान लालजी वर्मा
और पुलिस बल के बीच बहस होती भी दिख रही है। बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में
अंबेडकरनगर सीट से रितेश पांडे ने जीत दर्ज की थी, क्योंकि सपा और बसपा उस
वक्त गठबंधन में थी। हालांकि अब रितेश पांडे भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

