- Back to Home »
- State News »
- नर्सिंग कॉलेज घोटाला 31 जिलों में 66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद करने की कवायद शुरू....
Posted by : achhiduniya
28 May 2024
मेडिकल एजुकेशन
विभाग ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद
अनफिट नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। विभाग ने इंदौर सहित कई
जिलों में चल रहे अनफिट नर्सिंग कॉलेजों को बंद करा दिया है। इसकी लिस्ट भी विभाग
की तरफ से जारी की गई है। लिस्ट में 66 नर्सिंग
कॉलेज के नाम है। नोटिस में बताया गया
कि राज्य की कुल 31 जिलों में 66 नर्सिंग
कॉलेजों को बंद किया जा रहा है। अब तक
इंदौर सहित कई जिलों में इसकी कार्रवाई हो चुकी है। मेडिकल एजुकेशन के कमिश्नर ने
कलेक्टरों को इसकी लिस्ट दी है और कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश अनुसार कार्रवाई
करें। इन कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र चिंतित हैं कि उनका क्या होगा? पर वे परेशान न हों विभाग ने उनके बारे में भी
सोचा है। आदेश में कहा गया है कि इस आदेश से नर्सिंग कॉलेजों के पुराने छात्र नहीं
होंगे प्रभावित,
छात्रों को रियायत दी गई है कि वे परीक्षा
दे सकें। इससे पहले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक मीटिंग की थी, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से चर्चा करने के बाद
बताया था कि अब इंजीनियरिंग एंव मेडिकल की तर्ज पर नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के
लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र के नर्सिंग एक्ट के मुताबिक, राज्य में एक आयोग का भी गठन किया जाएगा। इसे
लेकर सीएम ने विभागीय सचिव को निर्देश दिए थे।

