- Back to Home »
- International News »
- रिश्वत लेने की सजा ए मौत चीन की एक अदालत द्वारा बैंकर को….
Posted by : achhiduniya
29 May 2024
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 2012 में सत्ता संभालने के
बाद से भ्रष्टाचार रोधी अभियान के तहत कई चीनी अधिकारियों को सजा सुनाई गई है।
ज्यादातर ने अपना अपराध कबूल कर लिया और इसके बदले में उन्हें मृत्युदंड के बजाय
जेल की लंबी सजा सुनाई गई। चीन की एक अदालत ने 15.1 करोड़ डॉलर की घूस लेने
के जुर्म में एक पूर्व बैंकर को मौत की सजा सुनाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी
शिन्हुआ ने बताया कि चाइना हुआरोंग इंटरनेशनल होल्डिंग्स (सीएचआईएच) के
पूर्व महाप्रबंधक बाई तिआनहुई को
तिआनजिन की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है।
अदालत की तरफ से सुनाए फैसले के अनुसार, पूर्व बैंकर के आजीवन
राजनीतिक अधिकार भी छीन लिए गए है और उसकी सारी संपत्ति जब्त कर ली गई है। पूर्व बैंकर की अवैध आय
को बरामद किया जाएगा और उसे सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा। अदालत ने कहा कि
बाई ने भारी रकम के बदले में अधिग्रहण और परियोजनाओं के वित्त पोषण में दूसरों की
मदद करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। अदालत ने कहा कि बाई पर रिश्वत का
अपराध हैं। रिश्वत के तौर पर ली गई रकम बड़ी है, अपराध की परिस्थितियां
गंभीर है और इसका सामाजिक असर खराब पड़ा है। इससे देश और लोगों के हितों को काफी
नुकसान भी पहुंचा है।

