- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी, कांग्रेस, बसपा और सपा पर गरजे AIMIM असदुद्दीन ओवैसी बताई हकीकत
Posted by : achhiduniya
29 May 2024
बीजेपी पर निशाना साधते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आप
लोगों ने प्रधानमंत्री की भाषा को देख लिया। कभी कहते हैं कपडों से देखकर पहचान
लो। अब कह रहे हैं कि हम घुसपैठिये हैं। हमारी महिलायें ज्यादा बच्चे पैदा करती
है। बीजेपी के लोग जिहादी कह रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि हिन्दू
बहनों के मंगलसूत्र को मुसलमानो को दे दिया जायेगा। ओवैसी ने
वाराणसी के रेवड़ी तालाब में रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए
बीजेपी, कांग्रेस, बसपा
और सपा पर जमकर निशाना साधते हुए
उन्होंने कहा
कि आपके हमारे दिलो में डाल दिया गया वोट लेंगे तो कोई और जीत जायेगा। क्योंकि
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपने
वसूलो को खो चुकी है।,समाजवादी पार्टी कमजोर हो चुकी है। कांग्रेस में वो दम खम नहीं रहा।
इसलिए बीजेपी इसका फायदा उठा रही। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि किसी के इबादतगह को निशाना
बनाया गया क्या। किसी को हाथगड़ी में गोली मारी गई वो यादव था या अतीक था। किसी को
जेल में जहर दे दिया गया। हमें सच्चाई को बयां करना है। आज हमारे बीच अतीक और मुख़्तार नहीं है। अगर आप
अपना वोट नहीं देंगे या तो आपको सियासी तौर से मार दिया जाएगा या
स्लो पाइजन देकर आपको जिस्मानी तौर पर ख़त्म कर दिया जायेगा। फैसला आपको करना है।

