Posted by : achhiduniya 18 May 2024

सऊदी अरब स्विमसूट मॉडल्स जिस देश में कुछ साल पहले तक महिलाओं को पूरा शरीर ढकना अनिवार्य था उसी देश में अब वन पीस कपड़ों का प्रदर्शन किया जा रहा है। पूल साइड शो में लाल, बेज और नीले रंग के वन-पीस सूट शामिल किए गए। मोरक्को की डिजाइनर यास्मीना ने एएफपी से कहा, 'यह सच है कि यह देश बहुत रूढ़िवादी है, लेकिन हमने शानदार स्विमसूट दिखाने की कोशिश की। दरअसल,इस्लाम के गढ़ में स्विमवीयर फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें मोरक्को की डिजाइनर यास्मीना कानजल का काम शामिल था। पूल साइड शो में अधिकांश मॉडल्स के कंधे खुले थे और कुछ के मध्य भाग आंशिक रूप से दिखाई दे रहे थे। यास्मीना ने 
कहा, जब हम यहां आए, तो हमने समझा कि सऊदी अरब में स्विमसूट फैशन शो एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि इस तरह का आयोजन सऊदी अरब में पहली बार हुआ है,उन्होंने कहा कि इसमें शामिल होना सम्मान की बात' है। सऊदी अरब के प्रिंस अपने देश की रूढ़िवादी छवि में सुधार करना चाहते हैं। शुक्रवार के शो में भाग लेने वाले सीरियाई प्रभावकार शौक मोहम्मद ने कहा, जिस तरह से सऊदी अरब उदारवादी नीति को अपना रहा है। ऐसे में सऊदी में इस तरह के आयोजन होना आश्चर्य की बात नहीं है। सऊदी फैशन कमीशन की तरफ से प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में सऊदी की जीडीपी में फैशन उद्योग का 1.4 प्रतिशत योगदान रहा है।
सऊदी में फैशन उद्योग की इकोनॉमी 12.5 बिलियन डॉलर की हो चुकी है, इस उद्योग से 2 लाख 30 हजार लोगों को रोजगार मिला है। यह शो सऊदी अरब के पश्चिमी तट पर स्थित सेंट रेजिस रेड सी रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। स्विमवीयर फैशन शो का आयोजन गुरुवार को हुए रेड सी फैशन वीक के दूसरे दिन हुआ। यह रिसॉर्ट रेड सी ग्लोबल का हिस्सा है,कार्यक्रम का आयोजन क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की देखरेख में हो रहा है। इन आयोजनों को सऊदी अरब के विजन 2030 से जोड़कर देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -