Posted by : achhiduniya 18 May 2024

महाभारत काल में द्रौपदी के हुए चीर हरण के बारे में बताते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष  महिपाल सिंह ने कहा कि जब द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था तो कुछ लोग चुप बैठे थे और जो लोग चुप बैठे थे उनको भुगतना पड़ा था। इन्होंने कहा कि यदि देश का प्रधान मुखिया महिला सम्मान पर एक शब्द नहीं बोलता है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हमने जिस पार्टी को वोट दिया उसने हमें मजदूर बनाकर रखा है। महिपाल सिंह ने तो यह तक का डाला कि हम इस बार ऐलान करते हैं कि पूरे देश के राजपूत समाज के लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह का कहना है कि जो भी पार्टी महिला का सम्मान नहीं करती है हम उसका विरोध करते हैं। इनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय चुनाव का उम्मीदवार अगर महिला का अपमान करता 
है,तो बीजेपी के मुखिया और शीर्ष नेतृत्व अपना मुंह नहीं खोलते हैं। इसी को देखते हुए इन्होंने कसम खाई है कि यह भाजपा के हर नेता का विरोध करेंगे और उनको वोट नहीं देंगे। स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए महिपाल सिंह ने कहा कि एक सांसद महिला होकर महिला सम्मान के ऊपर बात नहीं करती है, संसद में महिलाओं को लेकर कोई मुद्दा नहीं उठाती है तो उन्हें यह बोलने का कोई हक नहीं कि हम दिल्ली में महिला सम्मान की लड़ाई लड़ हैं। महिपाल सिंह का कहना है कि हम अमेठी में इस कारण नहीं आ रहे थे क्योंकि हमारे अंदर योगी आदित्यनाथ को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर है। बीजेपी योगी आदित्यनाथ को काटने की कोशिश की जा रही है, वसुंधरा राजे का सफाया कर दिया गया, शिवराज सिंह को भी मध्य प्रदेश के सीएम पद से हटा दिया गया, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को भी हटा दिया गया, रमन सिंह की क्या हालत की है आप सभी को मालूम है। थल सेना अध्यक्ष का सबसे बड़ा पद होता है जो साढ़े आठ लाख वोट लेकर जीता था। उनको भी उनके पद से हटा दिया जाता है। 
महिपाल सिंह बोले, पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बैठने के लिए तैयार हैं, इससे यह साफ दिखता है कि भाजपा से क्षत्रिय समाज का कद कम हो रहा है। जिन राजनाथ सिंह ने भाजपा को पूरे देश में प्रमोट किया उन्हीं को भाजपा ने साइड लाइन कर दिया। नरेंद्र सिंह तोमर को सीएम बनाने के नाम पर एमएलए बनाकर छोड़ दिया। महिपाल सिंह ने कहा कि उनके पास ऐसे हजारों उदाहरण है, जिससे यह पता चलता है कि भाजपा में क्षत्रिय समाज का कद कम होता जा रहा है। इसी को लेकर करणी सेना के लोग अमेठी में बीजेपी के खिलाफ लोगों से कसमें खिलवा रही है कि इन्हें वोट नहीं देना है। करणी सेना के लोग अमेठी में घूम-घूम कर लोगों को इस बात की कसमें खिला रहे हैं कि इस बार भाजपा को वोट नहीं देना है। ये लोग बीते कुछ समय पहले कांग्रेस नेता दीपक सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे से नाराज चल रहे हैं। साथ ही साथ उनका यह भी कहना है कि बीजेपी में उनके समाज के कद को घटाया जा रहा है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब के पटियाला में अज्ञात हमलावरों ने कार सवार लोगों पर दिनदहाड़े की गोलीबारी, मची अफरा-तफरी।@ यमुना के पानी की गुणवत्ता खराब हुई तो लगेगा जुर्माना', सुप्रीम कोर्ट नाराज दी चेतावनी?।@ सुपौल में पुलिस के सामने दिनदहाड़े बवाल, लाठी-डंडे, तलवार और फरसा लेकर भिड़े लोग, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप।@ आंद्रे रसेल की नाइट राइडर्स में वापसी, कायरन पोलार्ड समेत 6 स्टार प्लेयर्स को मिला वाइल्डकार्ड।@ न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर टॉप पर। @ महंगाई पर नहीं लग रहा ब्रेक, अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.29% पर पहुंची-आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें।@ राहुल गांधी पर हमलावर हुई बीजेपी, इंडिया समिट में फिलिबैक की टिप्पणी पर जमकर लगाई लताड़।@ फॉर्म-6, SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में नया आवेदन, चुनाव आयोग से I.N.D.I.A. गठबंधन पूछेगा 48 सवाल।@ शेख हसीना के पैतृक गृह जिले गोपालगंज में हिंसा, आवामी लीग की रैली पर बैन के बाद DC और SP का हुआ ट्रांसफर।@ UAE सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 भारतीय, 1 गुजरात तो 3 केरल से एक ही परिवार के।@ बिलकिस बानो गैंगरेप और परिवार की हत्या के केस में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत।@ जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मुख्य आरोपी TMC नेता इमरान हसन मोल्लाह गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर घुमाया।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभा यात्रा महाराष्ट्र नागपुर प्रभात फेरी-नगर कीर्तन श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर द्वारा

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -