- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जाने कमरे में क्या रखे और क्या नहीं...?
Posted by : achhiduniya
21 May 2024
वास्तु के अनुसार बच्चों के कमरे से जुड़ी कुछ सावधानियां बरतनी
चाहिए। जिससे बच्चों के जीवन में भी
हमेशा खुशियां बनी रहें। वास्तु के अनुसार बच्चों के कमरे को हमेशा व्यवस्थित रखना
चाहिए। अगर बच्चे के कमरे में चीजें फैली हुई रहती हैं या ऐसा सामान रखा होता है
जिसका कोई इस्तेमाल नहीं है, तो बच्चे का विकास ठीक से नहीं
होता। वास्तु के अनुसार अव्यवस्थित कमरा बच्चे के भविष्य के लिए अच्छा नहीं माना
जाता। आप बच्चों के कमरे में किताबें, फूल, प्राकृतिक सुंदरता को
दर्शाती तस्वीरें, संगीत से जुड़ी चीजें रखते हैं,तो इससे बच्चे
के विकास में सहायता होती है। ऐसे चीजें रखने से बच्चे के मन में सकारात्मक विचार
आते हैं और उसके सोचने-समझने की
क्षमता भी बेहतर होती है। इन चीजों को देखने से
बच्चे की रचनात्मकता भी विकसित होती है और बच्चे की नींद के लिए भी इन्हें शुभ
माना जाता है। बच्चे के कमरे में कभी भी ऐसी तस्वीरें नहीं लगानी
चाहिए जिनमें ज्यादा डार्कनेस हो, जिनसे किसी तरह का
नकारात्मक विचार मन में आता हो। ऐसी तस्वीरें अगर बच्चे के कमरे में होंगी तो
बच्चे का मन अशांत हो सकता है और साथ ही उसके विचारों पर भी इसका गलत असर देखने को
मिल सकता है।
कभी भी आपको बच्चे के कमरे में कांटेदार पौधे नहीं
रखने चाहिए, साथ ही ऐसी तस्वीरें भी कमरे में नहीं लगानी चाहिए जिनमें कांटेदार
पौधे बन हों। ये पौधे बच्चे को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियां दे सकते
हैं। बच्चों के कमरे में खिलौने बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन टूटे हुए खिलौने
बच्चे के कमरे में नहीं होने चाहिए। टूटे हुए खिलौने बच्चे के अंदर नकारात्मकता भर
सकते हैं। इसका बुरा असर बच्चों की सेहत पर भी देखने को मिल सकता है। कभी भी छोटे बच्चे के
कमरे में दर्पण यानि आईना नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करना बच्चे की
नींद और मानसिक विकास के लिए अच्छा नहीं होता। अगर बच्चे के कमरे में दर्पण लगा हो
तो बार-बार बच्चा अपना प्रतिबिंब देखता है और इससे वो भ्रमित भी हो सकता है। अगर
दर्पण बच्चे वाले कमरे में रखना जरूरी ही हो जाए, आपके पास जगह की कमी हो
तो ऐसी जगह पर रखें जहां बच्चे की नजर न पड़े।
.jpg)
.jpg)
.jpg)