Posted by : achhiduniya 21 May 2024

MRI या मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग एक ऐसी तकनीक है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों की डिटेल में तस्वीर निकालकर उस हिस्से में मौजूद बीमारी का पता लगाती है। कई बार हमारे शरीर की बीमारी का साधारण तरीके से पता लगाना डॉक्टर के लिए मुश्किल हो जाता है। इस तरह की समस्या खासतौर से शरीर के किसी जॉइंट, दिल, दिमाग या सीधा-सीधा कहें तो सॉफ्ट टिशू वाले हिस्सों में आती है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों का स्कैन कर बीमारी का पता लगाने वाली यह मशीन आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इस मशीन के कारण कई लोगों की जान पहले ही जा चुकी है। इसके अलावा MRI मशीन को लेकर एक और रोचक बात यह है कि यह हर 
वक्त चालू रहती है, इसे कभी भी बंद नहीं किया जाता है। MRI की तकनीक पर 1930 से ही काम किया जाने लगा था,लेकिन वैज्ञानिकों को पूरी तरह कामयाबी मिलने में 47 साल लग गए। 1977 में पहली बार सफलतापूर्वक किसी मरीज का MRI स्कैन किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मेडिकल मशीनरी को बनाने और उस पर रिसर्च करने वाली कंपनी जीई हेल्थकेयर के अनुसार, दुनिया भर में करीब 50 हजार MRI सिस्टम लगे हुए हैं। इनके जरिए हर साल अनुमानित 9.5 करोड़ स्कैन किए जाते हैं। 
हालांकि, ये स्कैन आमतौर पर सुरक्षित होते हैं, लेकिन कई बार ये हमारे लिए जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। बंद जगह से डरने वालों के लिए भी ये मशीन खतरनाक हो सकती है। क्योंकि स्कैनिंग में कई बार लंबा वक्त लग जाता है। ऐसे में उन्हें पैनिक अटैक आ सकता है। प्रेग्नेंसी में डॉक्टर इससे बचने की सलाह देते हैं। MRI मशीन की एक और बुरी बात ये है कि स्कैनिंग के दौरान इससे बहुत तेज आवाज आती है।  यह आवाज 100 से 120 डेसिबल तक चली जाती है, जो कानों के लिए खतरनाक हो सकती है। MRI स्कैन के बारे में हम आपको पहले ही बता ही चुके हैं कि इस मशीन से मैग्नेटिक फील्ड बनाकर शरीर की इमेजिंग की जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी ये मैग्नेटिक फील्ड पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड की तुलना में 30 हजार गुना शक्तिशाली होते हैं। 


वे कमरे में मौजूद किसी भी मेटलिक चीज को अपनी ओर खींचने की क्षमता रखते हैं। एक MRI मशीन कमरे में मौजूद किसी व्हीलचेयर या लोहे की आलमारी तक को अपनी ओर खींच सकती है। ऐसे में ये मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।  इससे हमेशा आग लगने या किसी और तरह की दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अस्पताल में MRI स्कैन से पहले किसी भी मरीज की सेहत और मेडिकल जानकारी मांगी जाती है, जिससे मेडिकल टीम ये पता कर सके कि स्कैन करना सुरक्षित है या नहीं। इसके अलावा मरीज की मंजूरी ली जाती है कि उनका स्कैन किया जाए या नहीं। क्योंकि स्कैनर की ताकतवर मैग्नेटिक फील्ड में मरीज के साथ शरीर के ऊपर या भीतर कोई मेटल ऑब्जेक्ट नहीं होना चाहिए। इससे जान जाने का खतरा बना रहता है।  यदि किसी व्यक्ति के शरीर में पेसमेकर, मेटल वाले नकली दांत, सुनने की मशीन या इस तरह की और चीज हो तो उनका MRI नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, घड़ी, ज्वेलरी या कोई मेटल ऑब्जेक्ट कमरे के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -