- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कम उम्र में बड़ता हार्ट अटैक क्या है इसके शुरुआती लक्षण...?
Posted by : achhiduniya
24 May 2024
आज की युवा पीड़ी की बदलती जीवन शैली और
फास्ट फूड खान पान के चलते कई तरह की बीमारिया आम हो गई है,वही कम उम्र में हार्ट अटैक
एक कॉमन बीमारी होती जा रही है। ऐसी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं
जो हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स में
शामिल हैं। इन दिक्कतों से जल्द से जल्द निजात पाने की कोशिश करनी चाहिए। मोटापा, डायबिटीज, धुम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर या घर में किसी को कभी हार्ट अटैक आया हो तो
ऐसे व्यक्ति को हार्ट अटैक आने की संभावना अन्य व्यक्ति से ज्यादा हो सकती है।
इसीलिए हार्ट अटैक के
इन रिस्क फैक्टर्स को नजरअंदाज करने के बजाय इनसे छुटकारा
पाना जरूरी है,जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम होने लगे। इस बात का खास
ध्यान रखें कि हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नसों की
ब्लॉकेज यानी धमनियों के अवरुद्ध होने से हार्ट अटैक की नौबत आती है। नसों में
बलॉकेज का मतलब होता है कि रक्त दिल तक और शरीर के अन्य अंगों तक सही तरह से नहीं
पहुंच पा रहा है,अगर समय रहते हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण ना पहचाने जाएं तो इससे
व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
अगर छाती में दर्द महसूस होता है या टाइट महसूस
होता है तो यह दिल की दिक्कतों का संकेत
हो सकता है या दिल का दौरा पड़ने का शुरुआती लक्षण हो सकता है। हाथों में, जबड़े में, गर्दन या
पीठ में दर्द होना भी हार्ट अटैक के लक्षणों में शामिल है। ठंडा पसीना आना भी
संकेत हो सकता है। हार्टबर्न या अपच की दिक्कत, सांस फूलना, कभी भी
कमजोरी या चक्कर आने जैसा महसूस होना भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।

.jpg)
.jpg)