- Back to Home »
- Religion / Social »
- श्री माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप मिलेंगे पेड़ पौधे....
Posted by : achhiduniya
21 May 2024
श्री माता वैष्णो देवी की हाईटेक नर्सरी में आधुनिक
तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें माश्चराइजर सहित समय-समय
पर पेड़-पौधों की जांच भी होती रहती है।
इसलिए इस नर्सरी को उत्तर भारत की हाईटेक नर्सरी माना जा रहा है। इस नर्सरी से ही
पेड़-पौधों को तैयार किया जाएगा और
माता वैष्णो देवी जी साइन बोर्ड प्रशासन अपने ही काउंटर पर
श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पेड़-पौधे
देगा।बोर्ड प्रशासन ने त्रिकूट पर्वतों में 5 लाख के करीब पेड़ पौधे लगाने का दावा भी किया
है। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन का यह भी दावा है कि हाईटेक नर्सरी में
तैयार हो रहे पेड़ पौधों को श्री माता वैष्णो देवी जी के त्रिकूट पर्वतों पर लगाया
जाएगा, जिससे हरियाली में चार चांद लग जाएंगे।
हाईटेक नर्सरी का फायदा स्थानीय लोग भी ले रहे हैं क्योंकि उनको कम दामों में हर
एक पेड़ पौधा मिल रहा है। बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अब जल्द ही
निहारिका भवन कटरा में पेड़ पौधों का काउंटर एक दुकान में लगाया जाएगा, जिसको
लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिससे श्रद्धालु अब प्रसाद के रूप में पेड़
पौधों को अपने घर ले जा सकते हैं।
श्री
माता वैष्णो देवी जी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने उत्तर भारत की हाईटेक नर्सरी तैयार
की है, जिसमें अनेक पेड़-पौधे
तैयार किए गए हैं। बोर्ड प्रशासन मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर में अधिकतम पाए जाने
वाले पेड़ पौधों को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को देने जा रहा है।


.jpg)