- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- बिना डॉक्टर के पास जाए पीले दांतों को मोतियों सा चमकाए अपनाए ये घरेलू उपाए...?
Posted by : achhiduniya
22 May 2024
अक्सर लोग हद से ज्यादा मीठा खाते हैं,जिससे उनके दांतों में कैविटी की
परेशानी होने लगती है,इसके अलावा सही ढंग से ब्रश ना
करने के कारण भी दांत पीला पड़ता है। सबसे पहले आप अपनी इस आदत को सुधारिए। केले, संतरे
और नींबू के छिलके भी दांतों को चमकाने में असरदार है। बस इनसे दांतों को 2 से
3 मिनट तक रगड़िए और फिर मुंह धोकर साफ कर लीजिए। इससे दांत सफेद चमकदार हो
जाते हैं और मुंह से बदबू भी दूर होती है। सेब के सिरके को
आप पीले दांतों को सफेद करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
बस एक कटोरी में 2 चम्मच
सिरका और थोड़ा पानी मिक्स करिए। इस घोल को मुंह में 30 सेकंड
तक रखकर फिर कुल्ला कर दीजिए। रोज करने से आपके दांत साफ होने लगेंगे। दांतों की गंदगी साफ करने
के लिए आधा चम्मच सरसों तेल लीजिए, इसमें
चुटकीभर नमक मिक्स करिए। अब इस मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से दांतों पर 20 से
30 सेकंड तक रगड़िए। ऐसा रोज करने से दांत
धीरे-धीरे साफ होने लगेंगे। वहीं अगर आपको दांतों में दर्द या मसूड़ों
से खून आने की शिकायत है आप फिटकरी को दांतों पर मंजन की तरह इस्तेमाल करें यानि
फिटकरी से आप रोजाना रात को सोने से पहले ब्रश करें जिससे दांत भी चमकेंगे और कीड़ा
भी मर जाएगा साथ ही पीलापन भी दूर हो जाएगा।
.jpg)
.jpg)