- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- मौत और रेप की धमकियां मिल रही "हमारे बारह” पिक्चर के कलाकारों और क्रू मेंबर्स को…
Posted by : achhiduniya
24 May 2024
कुछ दिनों से कान्स फिल्म फेस्टिव चल रहा है। हाल ही में कान्स
में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई है। बताया
जा रहा है कि कान्स के बाद लंदन और दुबई में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग होगी।
अन्नू कपूर इस फिल्म में लीड रोल में दिखने वाले हैं। उनके किरदार का नाम नवाब
साहब होने वाला है। मनोज जोशी एक वकील के रोल में हैं। पहले इस फिल्म का नाम हम दो
हमारे बारह रखा गया
था। हालांकि, बाद में
सेंसर बोर्ड की सलाह पर इस फिल्म का नाम हमारे बारह किया गया। कमल चंद्रा के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है। रवि
एस.गुप्ता, बिरेन्द्र
भगत, संजय नागपाल, शियो बालक सिंह इसके प्रोड्यूसर्स हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर्स
और कलाकारों ने मुंबई के वर्सोवा
पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना
है कि इस पिक्चर के कलाकारों और क्रू मेंबर्स को अज्ञात लोगों की तरफ से लगातार
मौत और रेप की धमकियां आ रही हैं। फिल्म की टीम का कहना है कि उन्होंने पुलिस में
शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि वो लोग
इस बात को लेकर निश्चित रहें कि उन पर किसी तरह का कोई अटैक नहीं होगा। ये फिल्म 7 जून को
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप पर सेट है।
फिल्म की कहानी बढ़ती जनसंख्या और उससे होने वाली समस्याओं पर बेस्ड है।
बॉलीवुड
एक्टर अन्नू कपूर जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। हमारे बारह के नाम से उनकी एक फिल्म आ रही है। इस फिल्म को कमल चंद्रा ने
डायरेक्ट किया है। अन्नू के अलावा इस फिल्म में पार्थ समथान, अश्विनी कलसेकर, मनोज जोशी, परितोष त्रिपाठी, राहुल
बग्गा जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि इस फिल्म के कलाकारों को
धमकियां मिल रही हैं।


