Posted by : achhiduniya 24 May 2024

मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाला एक शिकायत के आधार पर 2021 में नर्सिंग कॉलेजों की जांच की गई। शिकायत में कहा गया कि सिर्फ चार कमरों में नर्सिंग कॉलेज चल रहे हैं। न तो कॉलेज में लैब है और न ही 100 बिस्तर का अस्पताल है। कई कॉलेज में तो एक ही फैकल्टी का नाम लिखा हुआ है। मामले में ग्वालियर हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद 364 नर्सिंग कॉलेजों की जांच CBI को सौंपी गई। CBI को जांच सौंपने के बाद लगा कि इसमें कोई बड़े खुलासे होंगे, लेकिन जांच कर रहे अधिकारी ही भ्रष्ट निकलने से कार्रवाई अधर में चली गई। इस जांच में 169 कॉलेजों को सूटेबल, 73 नर्सिंग कॉलेजों को डिफिसेंट और 66 को अनसूटेबल बताया गया। सूटेबल कॉलेजों की लिस्ट सार्वजनिक होते ही इसकी पड़ताल की गई।  विसिल ब्लोअर और एनएसयूआई के अध्यक्ष रवि परमार ने शिकायत की कि जिन कॉलेजों 
को CBI ने सूटेबल घोषित किया है, वो नियमों के खिलाफ हैं। फिर मामले में जांच हुई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मामले की जांच कर रहे CBI के अधिकारी ही भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए। घोटाले की जांच कर रहे CBI के अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए। नर्सिंग घोटाले के व्हिसल ब्लोअर रवि परमार की शिकायत पर CBI दिल्ली की टीम ने अधिकारी को पकड़ा था। दिल्ली CBI ने इंदौर, भोपाल, रतलाम समेत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। CBI के इंस्पेक्टर राहुल राज 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज को क्लीन चिट देने के बदले रिश्वत मांगी थी। 
राहुल राज के घर से तलाशी में 7 लाख 88 हजार कैश और दो गोल्ड के बिस्किट भी बरामद किए गए। राहुल राज को रिश्वत देने वाले भोपाल स्थित मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सुमा भास्करन और एक दलाल सचिन जैन को भी CBI ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में CBI की ओर से सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराई गई कि 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें कुछ CBI के अफसर भी शामिल हैं। दिल्ली CBI ने दो इंस्पेक्टर समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा। इसके अलावा रतलाम नर्सिंग कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल जुगल किशोर शर्मा और भाभा कॉलेज भोपाल के प्रिंसिपल जलपना अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी रविराज भदौरिया के ठिकाने से CBI ने 84.65 लाख रुपए की जब्ती की, जबकि प्रीति तिलकवार के ठिकाने से करीब एक लाख रुपए और डायरी मिले। मामले में विभाग की ओर से चुप्पी साध ली गई है। वहीं सरकार का कहना है कि CBI अपनी जांच कर रही है। किसने घोटाला किया और कब किया ये सब जांच में सामने आ जाएगा, लेकिन सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है, जिसका मतलब है कि अपराधी जो भी हो, सलाखों के पीछे जरूर जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -