- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन..? MH-DCM देवेंद्र फडणवीस ने खोले पत्ते
Posted by : achhiduniya
17 May 2024
महाराष्ट्र के लोकसभा चुनावों में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में है। बीजेपी राज्य में शिवसेना और एनसीपी
की तुलना में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महायुति गठबंधन में सीटों का
विभाजन पहले ही हो चुका है, जिसके
अनुसार बीजेपी 28 सीटों
पर, शिवसेना
15 सीटों
पर, एनसीपी
4 सीटों
पर और राष्ट्रीय समाज पक्ष 1 सीट
पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन ने प्रधानमंत्री मोदी की छवि और राज्य सरकार के
कार्यों को सामने रखकर 45 सीटों
को जितने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी जिन 28
सीटों पर अपनी ताकत आजमा
रही है, उनमें
मुंबई और नागपुर के विभिन्न क्षेत्रों सहित चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, अकोला, अमरावती, वर्धा, नांदेड़, लातूर, सोलापुर, माढ़ा, सातारा, रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग, नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, पुणे, सांगली, अहमदनगर, बीड, धुले, डिंडोरी, पालघर और भिवंडी शामिल हैं। एनसीपी बारामती, रायगढ़, धाराशिव
और शिरूर से चुनावी दंगल में उतर रही है, जबकि
शिवसेना मुंबई दक्षिण, मुंबई
उत्तर पश्चिम, मुंबई
दक्षिण मध्य, ठाणे, नासिक, कल्याण, कोल्हापुर, हातकणंगले, हिंगोली, यवतमाल-वाशिम, शिरडी, रामटेक, बुलढाणा, मावल
और औरंगाबाद से अपने प्रत्याशी खड़े कर रही है।
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक
इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने कहा,विधानसभा
में 115 सीटों
के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है,अगर हम शिवसेना और एनसीपी की संख्या को जोड़
दें, तो
भी बीजेपी बहुत आगे है। इसलिए हम अपने सहयोगियों से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे,लेकिन
इसका मतलब यह नहीं है कि बीजेपी सीएम की कुर्सी पर दावा करेगी। सीएम कौन होगा इसका
फैसला हमारा संसदीय बोर्ड हमारे सहयोगियों के परामर्श से करेगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)