- Back to Home »
- State News »
- 4.29 लाख स्नातक मतदाता 55 प्रत्याशियों का करेंगे फैसला...
Posted by : achhiduniya
20 June 2024
मुंबई
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला
राज्य के पूर्व मंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अनिल परब और बीजेपी के किरण शेलार
के बीच होने की संभावना है। कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के
विधानपरिषद सदस्य निरंजन दावखरे और कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कीर के बीच सीधी टक्कर
होगी। वहीं महाराष्ट्र
विधानपरिषद के चार निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी चुनाव में 4.29
लाख मतदाता 55
प्रत्याशियों की राजनीतिक
तकदीर का फैसला करेंगे। अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी। राज्य विधानमंडल
के उच्च सदन के मुबई स्नातक, मुंबई शिक्षक,
नासिक शिक्षक और
कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव 26
जून को होंगे और
परिणाम एक जुलाई को घोषित किये जाएंगे। इन सीट पर चुनाव इसलिए जरूरी हो गया है,क्योंकि
वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है। इस सीट पर चुनाव में 13
प्रत्याशी हैं। मुंबई
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के जे एम अभयंकर और एनसीपी के
शिवाजी नालवड़े समेत 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी
निर्दलीय प्रत्याशी शिवनाथ दर्दे का समर्थन कर रही है,जबकि शिवसेना निर्दलीय
उम्मीदवार शिवजी शेंडगे का साथ दे रही है। नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में
शिवसेना (यूबीटी) के संदीप गुल्वे, निर्दलीय विवेक कोल्हे और शिवसेना के
किशोर दर्दे समेत 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव
अधिकारी ने बताया कि कोंकण स्नातक सीट पर कुल 13
उम्मीदवार मैदान में
हैं।
इस निर्वाचन क्षेत्र में 2,23,408
पात्र मतदाता हैं,जिसमें से 1,27,769
पुरुष,
95,611 महिलाएं
और 28 अन्य हैं। मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 15,839
मतदाता हैं,
जिनमें 11,886
महिलाएं और 3,953
पुरुष शामिल हैं। नासिक
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 21 उम्मीदवार हैं,
जिनमें शिवसेना
(यूबीटी) के संदीप गुलवे, स्वतंत्र उम्मीदवार विवेक कोल्हे और
शिवसेना उम्मीदवार किशोर दराडे शामिल हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 46,503
पुरुष मतदाता और 22,865
महिला मतदाता हैं,
जिससे कुल पात्र
मतदाताओं की संख्या 69,368 हो जाती है।


