Posted by : achhiduniya 10 June 2024

सीमा-सचिन की लव स्टोरी पूरे देश में काफी वक्त तक छाई रही। नेपाक के रास्ते सीमा हैदर सचिन के प्यार में भारत आ गई थी। जिसके बाद से ही सीमा हैदर भारत में रह रही है। सीमा पाकिस्तान से साथ में चार बच्चे भी लाई थी। ये चारों बच्चे सीमा और गुलाम हैदर के हैं। इस लव एंट्री में सीमा के पकिस्तानी पति गुलाम हैदर की एंट्री होने वाली है। ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को 10 जून को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया हैइससे पहले पाकिस्तान के वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने कहा कि सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों का संरक्षण पाने में मदद के लिए उनसे संपर्क किया है। बर्नी ने कहा,उचित प्रक्रिया के बाद, हमने एक भारतीय वकील अली मोमिन की सेवा ली है और भारतीय 
अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भेज दी है। कराची में रहने वाले गुलाम हैदर ने एक भारतीय वकील के जरिए नोएडा की पारिवारिक अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसमें सचिन मीणा के साथ सीमा की शादी की वैधता को चुनौती दी गई। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में सीमा ने कहा था  कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और पाकिस्तान लौटने से इनकार कर दिया। साथ ही सीमा का दावा है कि उनके बच्चों ने भी हिंदू धर्म अपना लिया है।
मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने कहा कि गुलाम हैदर का मामला मजबूत है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार, कम उम्र के बच्चों का धर्म परिवर्तन निषिद्ध है। उन्होंने कहा,यह मामला बिल्कुल साफ है क्योंकि भले ही सीमा अब वहां बसी हो, लेकिन उनके बच्चे पाकिस्तानी नागरिक हैं और उनकी उम्र भी कम है। गुलाम हैदर अपनी पत्नी से कुछ नहीं चाहते बल्कि केवल अपने बच्चों को पाकिस्तान वापस लाना चाहते हैं। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से दायर याचिका पर जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट ने सीमा हैदर व सचिन मीणा के वकील एपी सिंह और शादी करने वाले पंडित भी समन जारी कर चुकी है। 

सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक की ओर से मामले में याचिका दायर की गई है। गौरतलब है कि 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से भारत में दाखिल हुई थी। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से मथुरा पहुंचे। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर नोएडा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गयाइस मामले में सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा, उसके पति सचिन को जमानत मिल गई।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -