Posted by : achhiduniya 10 June 2024

प्रोटीन की ज्यादा मात्रा खासकर पशु प्रोटीन, किडनी पर दबाव डाल सकती है। किडनी को प्रोटीन के अपघटन उत्पादों को फिल्टर करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिससे उनका कार्यभार बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है,जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी के ब्लड वेसल्स पर दबाव बढ़ जाता है,जिससे उनकी कार्यक्षमता कम हो जाती है। धूम्रपान किडनी की ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है,जिससे उनका ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। यह किडनी की कार्यक्षमता को कम करता है और कई किडनी विकारों का कारण बन सकता है। बिना डॉक्टरी 
सलाह के पेनकिलर,एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाओं का ज्यादा सेवन किडनी पर दबाव डाल सकता है। ये दवाएं किडनी को विषैली हो सकती हैं और उनके लंबे समय तक सेवन से किडनी फेलियर का जोखिम बढ़ सकता है। बैठे रहने की लाइफस्टाइल, व्यायाम की कमी और अनहेल्दी डाइट भी किडनी पर दबाव डालते हैं। इन आदतों से शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे किडनी को उन्हें फिल्टर करने में कठिनाई होती है। मोटापा और डायबिटीज दोनों ही किडनी पर दबाव डालते हैं। मोटापे के कारण किडनी को एक्स्ट्रा काम करना पड़ता है, जबकि डायबिटीज किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। शरीर में पानी की कमी किडनी को अपशिष्ट पदार्थों को प्रभावी तरीके से निकालने में बाधा डाल सकती है। 
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी की सफाई प्रक्रिया में मदद मिलती है और वे सुचारू रूप से काम कर पाती हैं। शराब किडनी के लिए विषैली होती है और इसके ज्यादा सेवन से किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। शराब के कारण किडनी में सूजन और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। किडनी की देखभाल के उपाय:-बैलेंस डाइट:- नमक और प्रोटीन का संतुलित सेवन करें। पर्याप्त पानी:-दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीएं। व्यायाम:- नियमित व्यायाम करें ताकि वजन कंट्रोल रहे। नशे से बचें:- शराब और धूम्रपान से दूर रहें। नियमित स्वास्थ्य जांच:- ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच कराएं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -