- Back to Home »
- Religion / Social »
- मौलाना अरशद मदनी का मोमीनो को बकरीद पर सख्त संदेश....
Posted by : achhiduniya
13 June 2024
मुस्लिम संगठन जमीयत के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने
कहा कि ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी देते समय सरकारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन
करें। कुर्बान किए गए जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा न करें। ईद-उल-अजहा
(बकरीद) सोमवार (17 जून)
को मनाया जाएगा। मुसलमान पर
अनिवार्य है,इस लिए जिस व्यक्ति
पर कुर्बानी अनिवार्य है उसे हर हाल में इस कर्तव्य को निभाना है। पर्तमान
परिस्थ्तियों को देखते हुए आवश्यक है कि मुसलमान स्वयं सावधानी से काम लें। प्रचार
विशेष रूप से सोशल मीडीया पर कुर्बानी के जानवरों की तस्वीरें आदि शेयर न करें। अरशद
मदनी ने कहा, इस्लाम
में बलिदान का कोई विकल्प नहीं है और यह एक
धार्मिक कर्तव्य है जो हर मुसलमान पर
अनिवार्य है,जिसके लिए यह निर्धारित है। मदनी ने कहा,यह महत्वपूर्ण है कि मुसलमान कुर्बानी देते समय
एहतियाती कदम उठाएं। उन्होंने कहा,अगर
किसी स्थान पर शरारती तत्व भैंस की बलि देने से भी रोकते हैं तो कुछ समझदार और
प्रभावशाली लोगों को प्रशासन को विश्वास में लेना चाहिए और फिर बलि देनी चाहिए। अरशद
मदनी ने मुसलमानों को ईद-उल-अजहा के मौके पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह
दी और कहा कि कचरे को सड़कों और नालियों में नहीं फेंकना चाहिए बल्कि उन्हें इस
तरह से दबा देना चाहिए कि इससे बदबू न फैले।
मदनी ने कहा,हमारी कार्रवाई से किसी को चोट न पहुंचे और सांप्रदायिक
तत्वों के किसी भी प्रकार के उकसावे के सामने धैर्य के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशनों
में मामले की शिकायत दर्ज की जानी चाहिए। दुनियाभर में मुसलमान ईश्वर के प्रति
इच्छा और आज्ञाकारिता के प्रतीक के रूप में अपने-अपने देशों में कानून द्वारा
अनुमति के अनुसार कुर्बानी देते हैं।


