Posted by : achhiduniya 13 June 2024

भारतीय जनता पार्टी ने कोंकण, मुंबई ग्रैजुएट और मुंबई टीचर्स पर प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने वाली राज ठाकरे की मनसे ने कोंकण सीट पर अपने घोषित प्रत्याशी का नाम वापस लेने का फैसला किया है। मनसे ने अभिजीत पानसे को प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी ने कोंकण स्नातक से निरंजन दावखरे, मुंबई स्नातक से किरण शेलार और मुंबई शिक्षक सीट से शिवनाथ दराडे को प्रत्याशी बनाया है। दावखरे कोंकण स्नातक क्षेत्र का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। शिंदे गुट की शिवसेना ने गुरुवार को महाराष्ट्र 
विधान परिषद चुनाव में मुंबई टीचर्स सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यहां पर अपनी सहयोगी बीजेपी के साथ प्रतिद्वंदी बनने को तैयार है।एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने यहां से शिवाजी शेंडगे को प्रत्याशी बनाया है। यहां 26 जून को चुनाव कराए जाएंगे। बीजेपी ने यहां से शिवनाथ दराडे को मैदान में उतारा है,जबकि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना-यूबीटी ने जगन्नाथ अभ्यंकर को टिकट दिया है। शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने बताया कि शिवाजी शेंडगे को उतारने का फैसला सहयोगी से चर्चा के बाद किया गया। शेंडगे 2018 में भी इसी सीट से उतारा गया था और वह यहां दूसरे स्थान पर रहे थे।
एमवीए में हुए समझौते के तहत शिवसेना यूबीटी मुंबई ग्रैजुएट, नासिक टीचर्स और मुंबई टीचर्स सीट पर चुनाव लड़ रही है,जबकि कांग्रेस कोंकण टीचर्स से चुनाव लड़े वाली है,दरअसल उद्धव गुट ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए थे,जिस पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद कोंकण सीट छोड़ी गई है और उद्धव गुट के किशोर जैन को अपना नाम वापस लेना है। मुंबई टीचर्स, मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक और नासिक टीचर्स सीट पर चुनाव कराए जाने हैं। इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए 26 जून को मतदान कराया जाएगा और नतीजे की घोषणा जुलाई में होगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -