- Back to Home »
- State News »
- बिहार में नौकरियों की बहार लाएगी नीतीश सरकार...
Posted by : achhiduniya
17 June 2024
बिहार में इस साल नौकरियों की बाहर आने
वाली है। अब तक 5 लाख 16 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। 1 लाख 99 हजार सरकारी पदों पर नियुक्ति की
प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले तीन
महीने में नियुक्ति पत्र बांटे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 2 लाख 11 हजार पदों पर भर्ती के लिए अधियाचना विभिन्न
आयोगों को भेजी जा चुकी है। 2 लाख 34 हजार पदों पर
भर्ती के लिए विभिन्न आयोगों को अधियाचना भेजने की प्रक्रिया चल
रही है। इस तरह 5 लाख 17 हजार सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए विभिन्न आयोगों को अधियाचना भेजी जा चुकी
है या भेजी जानी है। सरकार ने साल 2024-25 तक ये भर्तियां पूरी करने का लक्ष्य रखा गया गया है। अगले साल 72 हजार और रिक्तियां होने का अनुमान है, इसकी अधियाचना अगले साल भेजी जाएगी।

