- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पाकिस्तानी आकाओ के जरिए हो रही भारतीयों से साइबर क्राइम ठगी का खुलासा....
Posted by : achhiduniya
26 June 2024
कटिहार
में सीएसपी केंद्र खोलने के नाम पर हाल के दिनों में ही साइबर ठगी हुई। कटिहार
साइबर थाना पुलिस ने इस मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए इसकी तह तक जाने की
ठानी थी। इसी कड़ी में इस मामले को सुलझाते हुए कटिहार पुलिस ने ठगी में शामिल नेस्ताक आलम और ईशा कुमारी
को गिरफ्तार किया। जिसके बाद इस मामले में
एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस की गिरफ्त में आए इन दोनों ने अपना गुनाह
कबूल लिया है। इन लोगों के पास से अलग-अलग बैंकों के 16 एटीएम
कार्ड, नगद 8 हज़ार
रुपये, 6 मोबाइल, 6 सिम
कार्ड, सोना चांदी के कई आभूषण
बरामद हुए। गिरफ्तार ईशा कुमारी ने भले ही कुछ बोलने से इनकार कर
दिया मगर निस्ताक
आलम ने सरहद पार से सीमांचल तक साइबर क्राइम के इस जाल का ऑपरेशनल अड्डा पाकिस्तान
में होने की बात कबूली,पूरे मामले पर खुलासा करते हुए कटिहार साइबर डीएसपी सद्दाम
हुसैन ने कहा कि कटिहार साइबर थाना पुलिस ने एक मामले की जांच को लेकर तफ्तीश करते
हुए निस्ताक और ईशा तक पहुंची. प्रारंभिक पूछताछ में जो चौंकाने वाला खुलासा हुआ
है उसमें यह बातें सामने आई है कि पिछले कई महीनो से सीमांचल में हो रहे साइबर ठगी
का मामला पाकिस्तान से जुड़ा है। पाकिस्तान से बैठकर भारत में मौजूद अपने गुर्गो
को ऑपरेट किया जा रहा है।
भारत में मौजूद गुर्गो के अकाउंट खोलवा कर पाकिस्तान में
बैठे आका लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते है। इन्ही अकाउंट में पैसे मंगवाते
हैं और फिर हवाला या अन्य माध्यम से उस रकम में से 10 प्रतिशत
भारतीय गुर्गो को देकर बाकी रूपया ले लेते हैं। क्या देश के कोई सीक्रेट दस्तावेज
या रेकी के लिए भी पाकिस्तानी आका इन गुर्गो का इस्तेमाल कर रहे हैं,इस
सवाल के जवाब में साइबर डीएसपी सद्दाम हुसैन ने कहा कि यह पूरा मामला भी जांच के
दायरे में है। पुलिस देश के बड़े एजेंसियों के साथ मिलकर आगे इस पर जांच करेंगे।


