- Back to Home »
- Crime / Sex »
- नागपुर विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट
Posted by : achhiduniya
13 June 2024
नागपुर के धमाना
इलाके में स्थित चामुंडी बारूद कंपनी में करीब डेढ़ बजे यह ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट
इतना तेज था कि आस-पास के कई इलाकों तक इसकी गूंज सुनाई दी। ब्लास्ट के बाद
फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसका धुंआ कई किलोमीटर दूर तक देखा गया। स्थानीय
लोगों ने ब्लास्ट की सूचना दमकल को दी जिसके बाद आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियां
मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू चलाकर अभी तक कुछ झुलसे हुए मजदूरों का
बाहर निकाला है,जिन्हे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। करीब 2
घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं
पाया जा सका। जब फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ उस वक्त कई मजदूर अंदर ही मौजूद थे
जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। मृतकों में भी 4 महिलाएं बताई जा रही हैं। हालांकि अभी तक आग के
कारणों का पता नहीं चल सका है,मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं। यह
फैक्ट्री नागपुर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के कुछ
वीडियोज भी सामने आए हैं जिनमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है। विस्फोट कितना भीषण रहा,यहां
कुछ लोग रेस्क्यू में लगे।


