- Back to Home »
- Judiciaries »
- CBI से कराई जाए NEET की जांच....
Posted by : achhiduniya
13 June 2024
नीट यूजी परीक्षा का
आयोजन एनटीए की ओर से 5 मई को किया गया था। एग्जाम में 23
लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। राष्ट्रीय परीक्षा
एजेंसी की ओर से रिजल्ट 4 जून को घोषित किया गया था। इस बार नीट में कुल 67
कैंडिडेट्स को 720 में से 720 नंबर मिले हैं। वहीं हरियाणा के एक
ही परीक्षा केंद्र से 6 अभ्यर्थियों को 720-720 नंबर मिले हैं। इसे लेकर अभ्यर्थी
एनटीए पर परीक्षा में धांधली के आरोप रहा रहे हैं और फिर से नीट परीक्षा आयोजित
करने की मांग कर रहे हैं। नीट यूजी परीक्षा 2024 के रिजल्ट पर चल रहे विवाद
के बीच कोर्ट में याचिका
दायर करने का सिलसिला जारी है। अब नीट परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक
और याचिका दायर की गई है, जिसमें पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग
की गई है। याचिका में पेपर लीक और बड़े पैमाने पर नीट परीक्षा में धांधली के
आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट में याचिका हितेन सिंह कश्यप व अन्य अभ्यर्थियों की ओर से दायर
की गई है। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा केंद्र में हेराफेरा का भी आरोप लगाया है,नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अलावा
राजस्थान हाईकोर्ट सहित कुल करीब 7 कोर्ट में याचिका दायर की गई है। नीट मामले में दायर
तीन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान आज सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताया कि कुल 1563
अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। अब इनके स्कोरकार्ड
रद्द कर दिए जाएंगे और इन्हें दोबारा से परीक्षा में शामिल होने का विकल्प दिया
जाएगा। इसके
बाद कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि 23 जून को इन 1563 अभ्यर्थियों के लिए फिर से एग्जाम आयोजित किया जाएगा। इसके नतीजे 30
जून को घोषित किए जाएंगे।

