- Back to Home »
- State News , Tours / Travels »
- बिना रुके मरीन लाइंस से हाजी अली अंडरग्राउंड टनल द्वारा महज दस मिनट में यात्रा
Posted by : achhiduniya
10 June 2024
मुंबई कोस्टल रोड की दूसरी अंडरग्राउंड टनल मंगलवार से आम मुंबईकरों के
लिए शुरू हो जाएगी। हिन्दू रीति-रिवाज से इस टनल का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री
एकनाथ शिंदे ने कोस्टल इसका निरीक्षण भी किया। मुंबई नगर निगम की तटीय सड़क परियोजना के
तहत मरीन ड्राइव से शुरू होने वाली दूसरी भूमिगत सुरंग उत्तर दिशा में कल से
यातायात के लिए खोल दी जाएगी। मरीन ड्राइव से हाजी अली तक 6.25 किलोमीटर लंबी सुरंग
पार करने में सिर्फ दस मिनट लगेंगे और पेडर रोड से वर्ली बांद्रा की ओर जाने
वाले
ट्रैफिक से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही इसके लिए लोगों को कोई पैसा भी नहीं देना
होगा। इस टनल से मरीन
ड्राइव से उत्तर की ओर भूलाभाई देसाई मार्ग, बैरिस्टर रजनी पटेल चौक (लोटस जेट्टी) और वत्सलाबाई देसाई चौक (हाजी अली चौक)
तक यात्रा करना संभव
होगा। टनल हफ्ते में 5 दिन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक यानी कुल 16 घंटे तक खुली रहेगी। शनिवार और रविवार को रखरखाव के लिए इसे बंद रखा जाएगा।
दक्षिण
मुंबई को वर्ली से जोड़ने वाली 10.58 किलोमीटर लंबी तटीय सड़क 8 लेन की है,लेकिन सुरंग में 6 लेन हैं। बसों के लिए एक अलग लेन है। इस सड़क पर दो सुरंग हैं। दक्षिण की ओर
जाने वाली सुरंग की खुदाई जनवरी 2021 में शुरू हुई और जनवरी 2022 में समाप्त हुई थी।


