- Back to Home »
- State News »
- VHP-MNS ने जताई आपत्ति वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ रुपये का अनुदान घोषणा से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति....
VHP-MNS ने जताई आपत्ति वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ रुपये का अनुदान घोषणा से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति....
Posted by : achhiduniya
15 June 2024
महाराष्ट्र की शिंदे
सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड को 10 करोड़
रुपये का अनुदान दिए जाने की खबर से
MNS और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आपत्ति जताई. MNS
और VHP
की आपत्ति पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। पूर्व मंत्री नसीम खान ने कहा कि केवल घोषणा की जाती है,लेकिन पैसे नहीं मिलते
हैं। नसीम खान ने कहा, हर
सरकार और हर विभाग के लिए पैसे आवंटित किए जाते हैं। वक्फ बोर्ड भी सरकार के
अंतर्गत आता है। पिछले कुछ वर्षों में आपने देखा होगा। आंकड़े निकालिए तब पता
चलेगा कि सरकार ने कितने पैसे
आवंटित किए हैं। मैंने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन से
बात की है, उन्होंने
बताया की केवल घोषणा की जाती है, लेकीन
पैसे नहीं मिलते। पिछले 10 साल
से कोई पैसा नहीं दिया गया है। महाराष्ट्र
के पूर्व मंत्री नसीम खान ने कहा, महायुति
को अल्पसंख्यक या कोई भी समाज हो उन्हें सभी ने नकार दिया है। देश की जनता ने इस
सरकार को नकार दिया है। VHP और MNS अन्य लोग केवल हिंदू-मुस्लिम, लव जिहाद, लैंड
जिहाद की बात करते है, इसलिए
उन्हें जनता ने नकार दिया है। VHP ने वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ अनुदान दिए जाने के मुद्दे पर कहा कि तुष्टिकरण
की नीति नहीं चलेगी। VHP ने कहा कि सरकार ने केवल घोषणा
ही नहीं की है बल्कि 2 करोड़
आवंटित भी कर दिए हैं।


