- Back to Home »
- Religion / Social »
- आयुर्वेद द्वारा स्वास्थ रक्षण के उपाय पुस्तक का हुआ विमोचन, 21 को गुरु पूर्णिमा महोत्सव
Posted by : achhiduniya
20 July 2024
नागपूर:- लायंस
क्लब नागपुर आयुर्वेद की ओर से गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम श्री महालक्ष्मी जगदंबा
संस्थान,कोरडी
मंदिर के हॉल में किया जाएगा। इस
गुरु पूर्णिमा के पर्व पर लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद के गुरुओं, आयुर्वेद शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े हुए गुरुओं, श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान
कोरडी मंदिर के गुरुओं, एवं
लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद के सदस्यों के माता-पिताओं का सत्कार दिनांक 21 जुलाई 2024 को शाम 5:00 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम के
प्रमुख अतिथि MJF राजेंद्र
मिश्रा (पास्ट डिस्ट्रीक्ट गवर्नर),विशेष आमंत्रित अतिथि MJF डॉ.
पार्वती राणे (रीजन चेयरपर्सन) एवं अतिथि MJF धनंजय ठोंबरे (झोन चेयर पर्सन) उपस्थित रहेंगे। सभी नागरिकों से इस
गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद की
अध्यक्षा डॉ मृणालिनी थटेरे ने
की
है। उपरोक्त
जानकारी इस कार्यक्रम के प्रकल्प अधिकारी डॉ.संजय थटेरे ने पत्रकारों को दी। साथ ही “आयुर्वेद द्वारा स्वास्थ रक्षण के उपाय” यह प्रकल्प विगत वीस वर्षों से डॉ संजय थटेरे चला रहे हैं। इस विषय पर उनके 100 से अधिक व्याख्यान स्कूल, कॉलेजेस ऑफिसेस, बँक के रिक्रिएशन क्लब, एल.आय.सी, एस.बी.आय एजंट संघटना, आय.एम.ए की संघटना आयुर्वेद
महाविद्यालयात के
प्राध्यापक
एवं विद्यार्थियों के समक्ष,
जागरूक
नागरिकों के समक्ष हुये है। इस पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम दिनाक 7 जुलाई 2024 को शाम 7:00 बजे होटल “कोर्णाक द आर्क” सदर नागपुर में संपन्न हुआ।
रक्षण के उपाय इस पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि
उपप्रातपाल एम.जे.एफ.
विलास साखरे, रिजन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. डॉ.पार्वती
राणे, पर
झोन चेयरपर्सन
एम.जे.एफ धनंजय ठोंबरे ने लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद की अध्यक्षा डॉ मृणालिनी थटेरे, सचिव डॉ प्रशांत गणोरकर, कोषाध्यक्ष डॉ.अमिता खोबरागड़े, नागपुर नगरी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. डी.एम. सराफ, डॉ. अभय कडू, डॉ मृत्युंजय शर्मा,डॉ. हर्षाला शर्मा,
डॉ. कविता खोंड डॉ. भावना भलमे, डॉ. विद्या थेटेरे, डॉ.मिलिंद सूर्यवंशी,डॉ.जगमोहन राठी, डॉ.किरण तिवारी, डॉ.प्रज्ञा मेश्राम, डॉ. जीवेश पांचभाई डॉ. वीणा
पांचभाई डॉ.देवदत्त
खोबरागड़े,, डॉ.अशोक
जयसवाल,डॉ.रसिकलाल
कारिया, डॉ.मोहन
येंडे, डॉ.नकुल
मरकाम आदि
उपस्थित थे। लेखक डॉ संजय थटेरे आयुर्वेद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं प्राध्यापक पदावर कार्यरत है।
इस पुस्तक मे,दिनचर्या
, ऋतुचर्या, आहार-विहार, निद्रा, ब्रह्मचर्य, मैथुन संबंधी नियम, मद्यपान संबंधित नियम, इन विषयों पर वर प्रकाश प्रकाश
डाला गया है। वर्तमान आरोग्य विषय ज्वलंत समस्याएं एवं स्वस्थ शरीर रक्षण के लिए
कौन से उपाय करने चाहिए? इसकी
जानकारी दी गई है।



