Posted by : achhiduniya 03 July 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लोकपथ मोबाइल एप लॉन्च किया है। मध्य प्रदेश में अब सड़क के गड्ढे महज सात दिन में ही भरे जाएंगे। बस इसके लिए आपको अपने मोबाइल में गड्ढे का फोटो खींचना होगा और मोबाइल एप पर अपलोड करना होगा। हालांकि, सीएम मोहन यादव ने अफसरों से कहा कि लोगों को गड्ढे की फोटो खींचने का मौका ही मत दो, इससे पहले ही सड़कें दुरुस्त कर दो। लोकपथ मोबाइल एप के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि लोक निर्माण विभाग नवाचार के साथ काम कर रहा है। जितना हम नई तकनीक के माध्यम से इंवॉल्वमेंट में आएंगे, हमारा उनसे संपर्क होगा, उतना ही जनता के कल्याण के लिए नए-नए रास्ते खुलते जाएंगे। ऐसे में ये नवाचार लोकनिर्माण विभाग के लिए भी फलदायी और सरकार के लिए भी 
शुभदायी हो। मेरी ओर से आप सबको बधाई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मै कहूंगा कि गड्ढे हो और कोई फोटो खींच कर दे अच्छी चीज है,लेकिन उससे भी अच्छी बात यह है कि गड्ढे ही ना हो। 40 हजार किलोमीटर में आप अपनी सजगता से यह मौका ना लाए की कोई फोटो खींचना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक वर्षा,जल भराव और भारी वाहनों के अधिक आवागमन से सड़कों का क्षतिग्रस्त होना स्वाभाविक है,लेकिन विभाग की यह कोशिश होनी चाहिए कि सड़कों में गड्ढे नहीं हो। 
गौरतलब है कि लोकपथ मोबाइल एप के जरिए आमजन सड़कों की समस्या बता सकेंगे और अधिकारियों की जवाब देही भी इसके जरिए सुनिश्चित होगी। लोकपथ मोबाइल एप को मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड की ओर से तैयार किया गया है। लोकपथ मोबाइल एप को लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट www.mppwd.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर इंस्टॉल किया जा सकता है। इसमें रजिस्टर्ड सड़कों के पॉट होल/पेच का फोटो लेकर डालने पर शिकायत सीधे अधिकारी तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी को सात दिनों में सड़क की मरम्मत का काम करना होगा। एप के शुभारंभ अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -