Posted by : achhiduniya 03 July 2024

 झारखंड की जेएमएम की सांसद महुआ माजी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत पर इस्तिफ़े की मांग की है। महुआ माजी ने मीडिया से बातचीत में कहा,बहुत ही दुर्भाग्यपुर्ण है। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दावा करने वाली केंद्र सरकार कहीं से भी महिलाओं को सुरक्षित नहीं रख पा रही है। बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति करती है। धार्मिक अनुष्ठानों में, शायद सत्ता में रहने वाले लोग ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करते होंगे क्योंकि जब संख्या से अधिक लोग वहां पहुंचे तो प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए था और भी गेट बनाने चाहिए थे। कुछ भी नहीं था। 
जेएमएम सांसद ने आगे कहा,आप (बीजेपी) धर्म के नाम पर गुमराह करते हैं. अयोध्या में राममंदिर के नाम पर कैसे अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई, उसके नाम पर चुनाव जीतने की कोशिश की गई, बीजेपी अयोध्या ही हार गई। जिस तरह से सत्संग में बीजेपी सोचती है कि हम जनता को धर्म का अफीम पिलाकर चुनाव जीत जाएंगे।  ऐसा नहीं हो सकता। जनतांत्रिक चुनाव होना चाहिए। महुआ माजी ने हेमंत सोरेन का भी मुद्दा उठाया,  उन्होंने कहा,व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। जिस तरह लोगों को ईडी सीबीआई का डर दिखाकर जेल में डाला जा रहा है। 
जैसे हमारे सीएम, आदिवासी सीएम और जनता द्वारा चुने गए लोकप्रिय सीएम को बिना कारण पांच महीने तक जेल रखा, उनके परिवार से दूर रखा सीटिंग सीएम का इस्तीफा दिलाया गया। बाद में झारखंड हाई कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ ईडी के पास कोई सबूत नहीं है। यह तो तुगलकी शासन व्यवस्था चल रही है। क्या किसी को भी जेल में डाल देंगे। किसी के खिलाफ कुछ भी करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -