- Back to Home »
- Job / Education »
- नीट परीक्षा घोटाला लाखों छात्रों के साथ विश्वासघात को लेकर यूथ कांग्रेस का तीव्र आंदोलन...
Posted by : achhiduniya
04 July 2024
यूथ कांग्रेस की ओर से सरकार की सफलता नीट परीक्षा और
लाखों छात्रों के साथ हो रहे विश्वासघात को लेकर यूथ कांग्रेस राजस्थान में संभाग
स्तर पर बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस कोटा संभाग का रेल
रोको आंदोलन आज शुरू हो रहा है, जिसमें
कोटा संभाग के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कोटा रेलवे स्टेशन पर रेल को रोकेंगे। यूथ
कांग्रेस के कोटा शहर जिलाध्यक्ष मोइजुद्दीन गुड्डू ने बताया कि इस आयोजन में कई
बड़े नेता शिरकत कर रहे हैं। राजस्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर सूरा, प्रभारी,
प्रदेश नेतृत्व के कई पदाधिकारी इस रेल रोको आंदोलन में शमिल होंगे साथ ही कोटा संभाग के
चारों जिलों के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे और केंद्र
सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि कोटा में लाखों बच्चे
आते हैं और उनका भविष्य केंद्र की मोदी सरकार खराब कर रही है। उन्होंने बताया कि
नीट के साथ अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए और कई लोग गिरफ्त में भी आ गए, उसके बाद भी नीट को निरस्त नहीं किया गया है। इसके साथ
ही युवाओं में बढती बेरोजगारी को लेकर भी तीखा विरोध किया जाएगा। लम्बे समय से
सरकार कोई वैकेंसी नहीं निकाल रही ना ही रोजगार के कोई साधन उपलब्ध करा रही है, ऐसे में सरकार को जगाने के लिए यूथ कांग्रेस का
कार्यकर्ता सड़क से संसद तक लडाई लड़ने को तैयार है। नीट निरस्त नहीं होगी तब तक
आंदोलन जारी रहेगा।
.jpg)
.jpg)