Posted by : achhiduniya 04 July 2024

हाथरस हादसे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। बाबा नारायण साकार हरि के कथा के दौरान बीते मंगलवार दोपहर को भगदड़ बच गई। दरअसल बाबा के प्रवचन खत्म होते ही वहां से भक्त बाबा के चरणों की मिट्टी लेने के लिए दौड़ पड़े थे। वहां पहले से पानी फैला हुआ था जिससे मिट्टी गिली हो चुकी थी। इस दौरान लोग फिसलकर एक दूसरे पर गिरते चल गए और पलक झपकते ही स्थिति भगदड़ में बदल गई और कई लोगों की मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए। बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाथरस भगदड़ और बाबा नारायण साकार हरि को लेकर बड़ा बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री 
ने मीडिया से बातें करते हुए हाथरस भगदड़ और बाबा नारायण साकार हरि को लेकर बयान दिया,उन्होंने अपनी बात को पांच प्वाइंट में रखा। धीरेंद्र शास्त्री ने नारायण साकार हरि का नाम न लेते हुए कहा कि पहली बात वो कोई परंपरा के साधु नहीं हैं। दूसरी बात हमें जो पता लगा कि वहां कोई विचित्र स्थिति बनी। तीसरी बात जूता पहनकर प्रवचन हमने पहली बार देखा। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चौथी बात साधु या महात्मा वही है जो अपने से ज्यादा अपने भक्तों की रक्षा का ध्यान रखे और पांचवीं बात निश्चित तौर पर कुछ रहा होगा, लेकिन हम तो यही कहेंगे कि ऐसी जगहों पर जाने से बचें,अगर दूर से ही गुरु की दृष्टि पड़ जाए तो कल्याण हो जाएगा। बता दें कि हाथरस भगदड़ में अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। यूपी प्रशासन की ओर से मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -