- Back to Home »
- Crime / Sex , State News »
- मिड दे मिल सब्जी घोटाला बच्चों को दी जा रही सिर्फ हल्दी चावल....
Posted by : achhiduniya
08 July 2024
छत्तीसगढ़ के बिजाकुर के प्राथमिक स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील में सादा चावल दिया गया। सब्जी और दाल
की तरह दिखने के लिए चावल में ही थोड़ी हल्दी डाल दी गई। ऐसा इसिलए किया गया ताकि
बच्चों को लगे ये कोई खिचड़ी या दाल-चावल है। दरअसल,बलरामपुर के
पटेल पारा के बिजाकुर गांव के प्राइमरी स्कूल में 43 बच्चों को
मिड-डे मील दिया
जाता है। स्कूल के टीचरों ने माना कि वे करीब एक हफ्ते से मीड-डे मील में कोई सब्जी
नहीं परोस रहे हैं। खाने में चावल और दाल या सिर्फ हल्दी
चावल ही शामिल है। स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि आपूर्तिकर्ताओं ने सब्जियां
उपलब्ध नहीं कराईं है। इसलिए मिड-डे मील के
खाने में बच्चों को हरी
सब्जियां नहीं दे पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के
बलरामपुर जिले में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील पर
गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर इलाके के एक स्कूल में बच्चों की थाली से दाल और सब्जी
ही गायब दिखी है। बच्चों को चावल में सिर्फ हल्दी डालकर खिलाया जा रहा है। बच्चों
ने कहा कि एक सप्ताह से उन्हें मिड-डे मील में
सब्जी खाने को नहीं मिली है। मिड-डे मील में
गड़बड़ी का मामला वाड्रफनगर के बिजाकुर के प्राथमिक शाला पटेल पारा
का है। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील के
लिए एक निर्धारित मेनू बनाया है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)