Posted by : achhiduniya 07 July 2024

मुंबई के वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाजार से मछली खरीदने जा रहे दंपति को रौंद दिया। इस घटना में महिला कावेरी की मौत हो गई है। वहीं उनके पति प्रदीप नखावा घायल हो गए। कार में मिहिर शाह था। वह 24 साल का है, वह शिवसेना शिंदे गुट के उपनेता राजेश शाह का बेटा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मिहिर शाह ने शायद शराब पी रखी थी। वर्ली के अटरिया मॉल के पास यह हादसा हुआ। प्रदीप तो सड़क पर गिर गए पर कावेरी गाड़ी के नीचे आकर आधे किलोमीटर तक कार के बंपर में अटकी रही और घिसटकर उसकी मौत हो गई। दरअसल, वर्ली हिट एंड रन मामले में शिवसेना नेता के बेटे मिहिर शाह और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। मिहिर फिलहाल फरार है। हालांकि पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और उनके ड्राइवर राजऋषि राजेंद्र 
सिंह बीदावत को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। डीसीपी ने बताया कि घटना के वक्त गाड़ी में 2 लोग थे। उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार मिहिर शाह के नाम पर है। हादसे के बाद मिहिर कार को बांद्रा कलानगर में छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। मिहिर 10वीं पास है और कंस्ट्रक्शन पेशे में है। पुलिस की चार टीमें मिहिर की तलाश कर रही हैं। इस बीच BMW कार कला नगर इलाके से बरामद कर ली गई है। 
इस मामले अब राजनीत भी तेज हो गई है। हादसे के बाद आदित्य ठाकरे वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे और पीड़ित से भी मुलाकात की,उन्होंने कहा कि जो गाड़ी का ड्राइवर है, उसे पकड़ा जाना चहिए और कड़ी सजा भी मिलनी चाहिए। इस पुलिस स्टेशन में दबाव डालने के लिए कोई भी राजनीतिक फोन ना आए, ये मेरी मांग है। ठाकरे ने कहा कि यह दिल दहला देने वाली घटना है। मैं इसे कोई राजनीतिक रंग नहीं देना चाहता। हमने अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की है। मैं पीड़ित से मिला, उसने मुझे बताया कि यह कैसे हुआ। यह स्पष्ट रूप से हिट-एंड-रन था। एक्स पर एक पोस्ट में, शिव सेना नेता ने कहा कि मुंबई में यातायात नियमों का उल्लंघन तेजी से बढ़ा है और सड़क नियम तोड़ने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे को लेकर कहा कि मुंबई में जो हिट एंड रन का मामला आया है, वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि इस मामले में चाहे आरोपी कोई भी हो, लेकिन उसे एक ही नजर से देखा जाए। जो भी न्याय संगत कार्रवाई है वो तुरंत होनी चाहिए। कानूनी कार्रवाई पूरी शक्ति से की जाएगी। कानून के सामने सब बराबर हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -