- Back to Home »
- State News »
- नागपुर की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट 1मृत नौ लोग घायल.....
Posted by : achhiduniya
06 August 2024
नागपुर
जिले के मौदा तालुका के जुन्नर गांव में एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। श्री जी
ब्लॉक नाम की एक निजी कंपनी बड़ी सीमेंट बीट बनाती है। इसकी फैक्ट्री में अचानक
विस्फोट हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं नौ लोग घायल हैं। तड़के
तीन बजे उआह हादसा हुआ। घायलो को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है। मृतक का नाम
नंदकिशोर करांडे बताया जा रहा है। धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री ध्वस्त हो
गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि फैक्ट्री के एक भट्टे में 'बॉयलर'
फटने से एक व्यक्ति
की मौत
हो गई और नौ अन्य घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले
जाया गया है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मंगलवार को करीब तड़के तीन बजे
जब कंपनी में ईंट बनाने का काम चल रहा था,
तभी अचानक बॉयलर में
जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि कंपनी की छत उड़ गई और आसपास का
इलाका हिल गया। धमाके के बाद कंपनी में आग लग गई,
जिसके बाद सूचना
मिलने पर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी पहुंचे।

