- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- महायुति को हराने महाविकास अघाड़ी के घटक दल UBT नेता उद्धव ठाकरे दिल्ली दौरे पर...
Posted by : achhiduniya
06 August 2024
मीडिया
के सवालों का जवाब देते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा,हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधान परिषद
चुनाव के दौरान व्हिप का उल्लंघन कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को
बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर ली गई है और
उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। पिछले महीने हुए विधान परिषद चुनावों में सात
कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। पटोले ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से
लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा करने के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की,उन्होंने
कहा,कुछ करदाता मुख्यमंत्री माझी लडकी बहिन योजना के खिलाफ अदालत में चले
गए और
सरकार एमवीए को दोष दे रही है। लडकी बहिन योजना के तहत,
पात्र महिलाओं को
प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे। पटोले ने आगामी विधानसभा
चुनाव में महाविकास अघाड़ी की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने 6
अगस्त को कहा कि आने
वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सरकार में बदलाव जरूर होगा। उन्होंने शिवसेना
(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे पर भी बात की। पीटीआई की रिपोर्ट के
मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ठाकरे की मंगलवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय
दिल्ली दौरे पर पटोले ने कहा,महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।
वो महाराष्ट्र में
सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को कैसे हराया जाए,
इसकी रणनीति पर
चर्चा करेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख ने आगे कहा,
उद्धव ठाकरे राज्य
की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में
विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बातचीत करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि
कांग्रेस, शिव सेना (यूबीटी) और एनसीपी (सपा) सहित
विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत दिल्ली में
नहीं होगी। इस पर बात मुंबई में की जाएगी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल
अक्टूबर में होने की संभावना है।


.jpeg)